NEET UG 2026 Admit Card: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने हाल ही में नीट यूजी 2026 परीक्षा को लेकर एक बड़ी जानकारी दी है। एनटीए ने परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले छात्रों के एडमिट कार्ड जारी करने की डेट का ऐलान कर दिया है। परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के एडमिट कार्ड 26 अप्रैल 2026 को जारी किए जाएंगे। बता दें कि नीट यूजी 2026 की सिटी स्लिप पहले ही जारी कर दी गई है। 26 अप्रैल को एडमिट कार्ड का लिंक आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर एक्टिव हो जाएगा, जिससे छात्र आसानी से अपना परीक्षा एडमिट कार्ड (NEET UG 2026) डाउनलोड कर पाएंगे।
कब होगी नीट यूजी 2026 परीक्षा (NEET UG 20226 Exam)
नीट यूजी 2026 परीक्षा का आयोजन 3 मई को किया जाएगा। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक 3 घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी।
कैसे करें NEET UG 2026 Admit Card डाउनलोड?
- नीट यूजी 2026 परीक्षा के हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए छात्र neet.nta.nic.in पर जाएं।
- आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव हुए एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
- नए खुले पेज पर लॉगिन क्रेडेंशियल यानी एप्लिकेशन नंबर और अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
- सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर आपका नीट यूजी 2026 एडमिट कार्ड आ जाएगा।
- छात्र अपने एडमिट कार्ड का पीडीएफ बनाएं और इसका प्रिंट आउट भी लें।
परीक्षा केंद्र पर बिना एडमिट कार्ड के एंट्री नहीं हो सकती है। छात्रों को सलाह है कि एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी के साथ एक ओरिजिनल फोटो आईडी जरूर ले जाएं। साथ ही परीक्षा के समय से करीब 1 घंटे पहले सेंटर पर पहुंचे।
क्या है नीट परीक्षा का पैटर्न
नीट यूजी 2026 परीक्षा में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। 3 घंटे की परीक्षा में छात्रों को 180 प्रश्नों के उत्तर देने हैं। बता दें कि भौतिक विज्ञान के 45 प्रश्न, रसायन विज्ञान के 45 प्रश्न, जीव विज्ञान में 90 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें MCQ प्रश्न होंगे।
