एजुकेशन

Subhash Chandra Bose Quotes in Hindi: असफलता ही सफलता की नींव है..., सुभाष चंद्र बोस की ये बातें छात्रों के लिए वरदान

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 22, 2025, 09:55 AM IST

Subhash Chandra Bose Quotes in Hindi: 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई जाती है। नेताजी सुभास चंद्र बोस भारत के महान क्रन्तिकारी थे। देश की आजादी में उनका बहुत ही खास रोल है। सुभाष चंद्र बोस ने अपने विचारों से देश के युवाओं और छात्रों को प्रेरित करने का काम किया।

Image

Subhash Chandra Bose Quotes in Hindi: असफलता ही सफलता की नींव है..., सुभाष चंद्र बोस की ये बातें छात्रों के लिए वरदान

Subhash Chandra Bose Quotes in Hindi: 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई जाती है। नेताजी सुभास चंद्र बोस भारत के महान क्रन्तिकारी थे। सुभाष चंद्र बोस ने भारत की आजादी के लिए कई आंदोलनों में भाग लिया और साथ ही आजाद हिन्द फौज की स्थापना की थी। नेताजी का जन्म 23 जनवरी 1897 में ओडिशा के कटक में बंगाली परिवार में हुआ था। उनको नमन करने के लिए प्रतिवर्ष 23 जनवरी को पराक्रम दिवस के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है। देश की आजादी में उनका बहुत ही खास रोल है। सुभाष चंद्र बोस ने अपने विचारों से देश के युवाओं और छात्रों को प्रेरित करने का काम किया। सुभाष चंद्र बोस जयंती पर हम आपके लिए हैं उनके वो कोट्स जिन्हें आप अपने मित्रों को भेज सकते हैं और उनका हौसला बढ़ा सकते हैं।

Subhash Chandra Bose Ke Vichaar: सुभाष चंद्र बोस के विचार

वह कहते थे, सफलता की नींव हमेशा असफलता से ही होकर गुजरती है।

अगर जीवन में संघर्ष न रहे, किसी भी भय का सामना न करना पड़े, तो जीवन का आधा स्वाद ही समाप्त हो जाता है।

Subhash Chandra Bose Prerak Vichaar: सुभाष चंद्र बोस के प्रेरक विचार

सफलता का दिन दूर हो सकता हैं, लेकिन उसका आना अनिवार्य ही है।

हमारा सफर कितना ही भयानक, कष्टदायी और बदतर हो, लेकिन हमें आगे बढ़ते रहना ही है।

Subhash Chandra Bose Ke Quotes: सुभाष चंद्र बोस के कोट्स

उच्च विचारों से कमजोरियां दूर होती हैं। हमें हमेशा उच्च विचार पैदा करते रहना चाहिए।

जिसके अंदर ‘सनक’ नहीं होती, वह कभी महान नहीं बन सकता।

शाश्वत नियम याद रखें- अगर आप कुछ पाना चाहते हैं, तो आपको कुछ देना होगा।

Subhash Chandra Bose

Subhash Chandra Bose

Subhas Chandra Bose Biography in Hindi: सुभाष चंद्र बोस जीवनी

बता दें कि नेताजी सुभाष चन्द्र बोस (23 जनवरी 1897 —18 अगस्त 1945) भारत के स्वतन्त्रता संग्राम के अग्रणी तथा सबसे बड़े नेता थे। द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान, अंग्रेज़ों के खिलाफ लड़ने के लिए, उन्होंने जापान के सहयोग से आज़ाद हिन्द फ़ौज का गठन किया था। उनके द्वारा दिया गया "जय हिन्द" का नारा भारत का राष्ट्रीय नारा बन गया है। "तुम मुझे खून दो मैं तुम्हे आजादी दूंगा" का नारा भी उनका था जो उस समय अत्यधिक प्रचलन में आया।

Subhas Chandra Bose Jayanti Holiday: सुभाष चंद्र बोस जयंती अवकाश

उत्तर प्रदेश, हरियाणा सहित अधिकतर राज्यों में छात्र-छात्राओं के लिए 23 जनवरी गुरुवार को सुभाष चंद्र बोस जयंती के अवसर पर अवकाश नहीं है। 23 जनवरी सुभाष चंद्र बोस जयंती के अवसर पर स्कूलों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। बता दें कि झारखंड में 23 जनवरी सुभाष चंद्र बोस जयंती के अवसर पर स्कूलों में अवकाश रहेगा। बीते कार्यकाल में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर 23 जनवरी को कार्यपालक आदेश के तहत राज्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का आदेश दिया था। इस आदेश के तहत राज्य सरकार के सभी कार्यालय, स्कूल, कॉलेज व अन्य संस्थान बंद रहेंगे।

Subhas Chandra Bose

Subhas Chandra Bose

Parakram Diwas 2025: 23 जनवरी को क्यों मनाते हैं पराक्रम दिवस

23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती होती है और इस दिन को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया जाता है। महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्म 23 जनवरी 1897 को ओडिशा के कटक में हुआ था। इनके पिता की नाम जानकीनाथ बोस और माता का नाम प्रभावती था। जानकीनाथ बोल कटक के मशहूर वकील थे। सुभाष चंद्र बोस ऐसे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जिन्होंने देश को अंग्रेजों की गुलामी से आजाद कराने में अहम भूमिका निभाई थी। इस दिन सुभाष चंद्र बोस को नमन किया जाता है और उनके योगदान को याद किया जाता है।

End of Article