SSC Stenographer Grade C And D Result 2023: एसएससी स्टेनोग्राफर के स्किल टेस्ट की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बिग (SSC Stenographer Result) अपडेट है। कर्मचारी चयन आयोग ने स्टेनोग्राफर ग्रुप सी और डी के स्किल टेस्ट का रिजल्ट जारी कर (SSC Stenographer Final Result) दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
बता दें स्टेनोग्राफर के लिए कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा 17 और 18 नवंबर को आयोजित की गई थी। इसके लिए लाखों की संख्या में अभ्यर्थियों ने अपना पंजीकरण करवाया था। वहीं रिजल्ट 9 फरवरी को जारी किया गया था। इसमें सफल होने वाले अभ्यर्थियों को स्किल टेस्ट के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था। वहीं अब स्किल टेस्ट का रिजल्ट भी जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
SSC Stenographer Grade C And D Result 2023: यहां चेक करें रिजल्ट
- ssc.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर SSC Stenographer Group C and D Skill Test Result 2023 लिंक पर क्लिक करें।
- क्वालीफाइड उम्मीदवारों की लिस्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
- सर्च बॉक्स में जाकर अपना नाम दर्ज करें।
- यदि आपका नाम लिस्ट में प्रदर्शित हो जाता है, तो अभ्यर्थी सफल माने जाएंगे।
