एजुकेशन

SSC Stenographer Final Answer Key 2023 Released: जारी हुई एसएससी स्टेनोग्राफर की फाइनल आंसर की, एक क्लिक पर करें डाउनलोड

SSC Stenographer Final Answer Key 2023 Released: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा की फाइनल आंसर की जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर अपनी अंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

SSC Stenographer Final Answer Key 2023: यहां डाउनलोड करें एसएसी स्टेनोग्राफर फाइनल आंसर की

SSC Stenographer Final Answer Key 2023 Released: एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रुप सी व ग्रुप डी की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। कर्मचारी चयन आयोग ने स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा की फाइनल आंसर की जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर अपनी अंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग 24 नवंबर को स्टेनोग्राफर ग्रुप सी व डी का परिणाम घोषित कर चुका है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपनी आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।

SSC Stenographer Final Answer Key 2023 Download

  • सबसे पहले ssc.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर SSC Stenographer Final Answer Key 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  • अंतिम उत्तर कुंजी आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

SSC Stenographer Final Answer Key: डाउनलोड करें फाइनल आंसर की

आयोग की ओर से जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रुप सी व डी की फाइनल आंसर की आज यानी 14 दिसंबर से 28 दिसंबर 2023 तक साइट पर उपलब्ध रहेगी। अभ्यर्थी रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड के जरिए ऊपर दिए आसान स्टेप के जरिए अंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो ... और देखें

End of Article