SSC Stenographer Answer Key 2023, SSC Stenographer Tier 1 Answer Key 2023: एसएससी स्टेनोग्राफर परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा स्टेनोग्राफर परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की आज यानी 16 अक्टूबर को जारी कर दी है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in से एसएससी स्टेनोग्राफर आंसर-की 2023 डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी आंसर-की प्राप्त कर सकते हैं।
SSC Stenographer Answer Key 2023: इस डेट तक दर्ज कराएं आपत्ति
एसएससी स्टेनोग्राफर टियर 1 परीक्षा का आयोजन 12 अक्टूबर और 13 अक्टूबर को किया गया था। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की आज जारी कर दी गई है। जारी सूचना के अनुसार, यदि अभ्यर्थियों को किसी सवाल या जवाब पर आपत्ति हो तो वह 18 अक्टूबर की शाम 6 बजे तक ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए 100 रुपए शुल्क का भुगतान करना होगा।
SSC Stenographer Result 2023: कब आएगा टियर 1 रिजल्ट
एसएससी स्टेनोग्राफर आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों पर विचार के बाद आयोग फाइनल आंसर-की और रिजल्ट जारी करेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एसएससी स्टेनोग्राफर रिजल्ट नवंबर में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।
How to Download SSC Stenographer Answer Key 2023
- एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर स्टेनोग्राफर टियर 1 आंसर-की लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब अभ्यर्थी टियर 1 आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं
SSC Stenographer Recruitment 2023: कितने पदों पर होगी भर्ती
एसएससी स्टेनोग्राफर परीक्षा के माध्यम से कुल 1207 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, ग्रेड सी के 93 पद और ग्रेड डी के 1114 पद शामिल हैं। एसएससी स्टेनोग्राफर एग्जाम से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहें।
