SSC Selection Post Phase 11 Result 2023 Released: एसएससी सेलेक्शन फेज 11 की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (SSC Selection Post Phase 11 Result ) खबर है। कर्मचारी चयन आयोग ने फेज 11 मैट्रिकुलेशन लेवल, हायर सेकेंडरी लेवल और ग्रेजुएशन व इससे ऊपर के लेवल का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
बता दें इस बार एसएससी सेलेक्शन फेज 11 की परीक्षाएं 27 जून से 30 जून 2023 तक आयोजित की गई थी। ग्रेजुएशन और उससे ऊपर के स्तर के लिए कुल 3 लाख 97 हजार 337 उम्मीदवारों ने अपना पंजीकरण करवाया था। जबकि मैट्रिक स्तर के लिए कुल 5 लाख 82 हजार 260 अभ्यर्थियों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया था। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
SSC Selection Post Phase 11 Result 2023: यहां करें चेक
- ssc.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर SSC Selection Post Phase 11 Result 2023 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर रिजल्ट डेक्सटॉप पर सेव करें।
