Staff Selection Commission SSC Selection Post Phase X Final Answer Key जारी कर दी गई है, अब उम्मीदवार इसे एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर देख सकते हैं, हालांकि नीचे डायरेक्ट लिंक भी दिया गया है, बता दें, परीक्षा का आयोजन 1 अगस्त से 5 अगस्त के बीच किया गया था, यहां से जानें आंसर की देखने का तरीका, कब तक कर सकेंगे आपत्ति व कब तक आ सकता है रिजल्ट
जिन उम्मीदवारों ने एसएससी चयन पोस्ट (चरण X) परीक्षा 2023 में भाग लिया था, उन्हें अब रिजल्ट डेट का इंतजार है। आंसर की जारी हो चुकी है और इसे डाउनलोड करने के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं, या नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
यह फाइनल आंसर की 11.10.2023 को आयोग की वेबसाइट पर प्रश्न पत्र के साथ अपलोड कर दी गई है। आधिकारिक नोटिस में कहा गया है कि उम्मीदवारों को अंतिम उत्तर कुंजी देखने के साथ साथ प्रश्न पत्र का प्रिंटआउट भी ले लेना चाहिए। यह सुविधा उम्मीदवारों के लिए एक महीने की अवधि यानी 11 अक्टूबर से 10 नवंबर 2023 तक शाम 5:00 बजे तक उपलब्ध रहेगी।
एसएससी चयन पोस्ट चरण X फाइनल आंसर की कैसे डाउनलोड करें?
- आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं
- होमपेज पर, Answer Key पर क्लिक करें।
- अब इस लिंक पर क्लिक करें -Phase X/2022/Selection Posts and Selection Posts Ladakh /2022 Examinations (i.e. Matriculation, Higher Secondary and Graduation Level Posts) - Uploading of Final Answer Keys along with Question Papers
- अब एक पीडीएफ खलुेगी, जिसके अंत में आपको लिंक मिल जाएगा।
- यहां अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
इस भर्ती अभियान के जरिये होगी समूह बी और सी में नियुक्ति
एसएससी चयन पोस्ट विभिन्न केंद्र सरकार के मंत्रालयों और विभागों में विभिन्न समूह बी और सी पदों के लिए उम्मीदवारों की भर्ती के लिए आयोजित एक प्रतियोगी परीक्षा है। परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाती है: चरण I एक कंप्यूटर-आधारित परीक्षण (CBT) है जबकि चरण II एक वर्णनात्मक पेपर है।
