एजुकेशन

SSC JHT Answer Key 2022: जारी हुई जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर परीक्षा की आंसर की, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 6, 2022, 07:26 PM IST

SSC JHT Answer Key 2022, SSC JHT Paper I Answer Key 2022, ssc.nic.in: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर, जूनियर ट्रांसलेटर और सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जारी कर दी है। आयोग द्वारा परीक्षा 1 अक्टूबर को आयोजित की गई थी।

Image

एसएससी ने जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर परीक्षा की आंसर की अपलोड कर दी है।

KEY HIGHLIGHTS
  • जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर पेपर I की आंसर की जारी
  • 1 अक्टूबर को हुई थी परीक्षा
  • 9 अक्टूबर तक दर्ज कराएं आपत्ति

SSC Junior Hindi Translator, Junior Translator and Senior Hindi Translator Paper I Answer Key 2022, ssc.nic.in: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर, जूनियर ट्रांसलेटर और सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर पदों पर भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। ‌जिन‌ अभ्यर्थियों ने इस भर्ती परीक्षा में भाग लिया था, वह अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in से आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।

SSC JHT Exam 2022: इस तारीख को हुई थी परीक्षा

आयोग द्वारा जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर, जूनियर ट्रांसलेटर और सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर पदों पर भर्ती के लिए टियर 1 परीक्षा 1 अक्टूबर 2022 को आयोजित की गई थी। आयोग ने अब इस परीक्षा की आंसर की और रिस्पांस शीट वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। ‌ यदि अभ्यर्थी को किसी सवाल / जवाब पर आपत्ति है तो वह आज यानी 6 अक्टूबर 2022 से 9 अक्टूबर 2022 की शाम 5 बजे तक ऑनलाइन मोड में अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। प्रत्येक सवाल या जवाब के लिए अभ्यर्थियों को 100 रुपए शुल्क भी जमा करना होगा। ध्यान रहे कि तय समय के बाद आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। प्रोविजनल आंसर की पर प्राप्त आपत्तियों के निपटारे के बाद फाइनल आंसर की और रिजल्ट घोषित किया जाएगा।

How to download SSC Junior Hindi Translator, Junior Translator and Senior Hindi Translator Exam 2022 (Paper I) Answer Key

  • सबसे पहले अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर ' Uploading of Tentative Answer Keys along with Candidates’ Response Sheet(s) of Junior Hindi Translator, Junior Translator and Senior Hindi Translator Examination, 2022 (Paper - I)' के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक पीडीएफ खुल जाएगा। यहां नीचे दी गई आंसर की लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर रोल नंबर और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें।
  • अब अभ्यर्थी आंसर की चेक करके डाउनलोड भी कर सकते हैं।

SSC JHT Exam 2022: जुलाई में मांगे गए थे आवेदन

जूनियर ट्रांसलेटर, जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर और सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर पदों पर भर्ती के लिए 20 जुलाई से 4 अगस्त 2022 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन दो चरणों की परीक्षा में किया जाएगा। लेटेस्ट अपडेट के लिए यहां और आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक करते रहें।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article