SSC MTS 2025-26: एसएससी ने जारी की एमटीएस परीक्षा के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप, जानें किस तारीख को आएगा एडमिट कार्ड
- Agency by: Agency
- Updated Jan 30, 2026, 04:11 PM IST
SSC MTS City Intimation Slip 2025-26 Out: एसएससी एमटीएस परीक्षा के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी हो गई है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, एसएससी की आधिकारिक साइट से शहर परीक्षा सूची को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।
एसएससी एमटीएस परीक्षा 2025-26
SSC MTS City Intimation Slip 2025-26 Out: एसएससी एमटीएस परीक्षा से जुड़ा नया अपडेट आ गया है। आयोग ने एमटीएस यानी मल्टी टास्किंग स्टाफ भर्ती परीक्षा के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, एसएससी की आधिकारिक साइट से शहर परीक्षा सूची को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। इस अपडेट के माध्यम से उम्मीदवारों को ये पता चलता है कि उन्हें किस शहर में परीक्षा देनी होगी। ध्यान रहे ये कोई प्रवेश पत्र नहीं है, बल्कि परीक्षा से पहले यात्रा मैनेज करने का अलार्म है।
परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवार अब जल्द से जल्द अपना आना जाना देख लें, क्योंकि आप टिकट किस वाहन से करेंगे, कब करेंगे, इन सबमें देर नहीं करनी चाहिए।
SSC MTS City Intimation Slip 2026
कर्मचारी चयन आयोग ने एसएससी एमटीएस परीक्षा के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप ssc.gov.in पर जारी की है। जानें डाउनलोड करने का तरीका
एसएससी एमटीएस परीक्षा के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड करने के लिए इन स्टेप्स को चेक करें:
- SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं
- होमपेज पर Login टैब पर क्लिक करें
- क्रेडिंशियल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें
- SSC MTS City Intimation Slip 2026 डाउनलोड लिंक पर जाएं, क्लिक करें
- इसे देखें डाउनलोड करें, और प्रिंटआउट ले लें।
कब तक आएगा एडमिट कार्ड, SSC MTS Admit Card 2026
कर्मचारी चयन आयोग के अनुसार SSC MTS Admit Card 2026 परीक्षा से चार दिन पहले, यानी 1 फरवरी 2026 को जारी किया जाएगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन डिटेल्स डालनी होगी।
कब है परीक्षा, SSC MTS 2026 Exam Date
SSC MTS Exam Date 2026 से जुड़े शेड्यूल के अनुसार, SSC MTS Exam 2026 का आयोजन 4 फरवरी 2026 से किया जाएगा। इसके लिए एडमिट कार्ड 1 फरवरी को जारी किए जाएंगे, लेटेस्ट अपडेट व एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक के लिए टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के एजुकेशन पेज (timesnowhindi.com/education) को देखते रहें।