एजुकेशन

SSC MTS 2022 Result: जानें कब जारी होगा एसएससी एमटीएस टियर 1 परिणाम, देखें संभावित तिथि

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 27, 2022, 06:10 PM IST

SSC MTS TIER 1 RESULT 2022: जल्द ही कर्मचारी चयन आयोग एमटीएस टियर 1 परिणाम 2022 की घोषणा कर सकता है, मिली सूचना के अनुसार इन परिणाम को 28 से 30 सितंबर के बीच में जारी किया जा सकता है, एक बार जारी होने के बाद आप एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट से इसे देख पाएंगे, उम्मीदवार यहां से पूरी जानकारी देखें।

Image

एसएससी एमटीएस टीयर 1 परिणाम 2022

KEY HIGHLIGHTS
  • एसएससी 28 से 30 सितंबर के बीच एमटीएस 2022 टियर 1 परिणाम जारी कर सकता है।
  • इन परिणामों को एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट से देखा जा सकेगा।
  • जुलाई में आयोजित की गई थी एसएससी एमटीएस 2022 टियर 1 परीक्षा

Staff Selection Commission Multi-tasking Staff, SSC MTS Tier 1 Result 2022 की घोषणा कभी भी हो सकती है, मिली सूचना के अनुसार इन परिणाम को 28 से 30 सितंबर के बीच में जारी किया जा सकता है, एक बार जारी होने के बाद आप एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट से इसे देख पाएंगे, उम्मीदवार यहां से पूरी जानकारी देखें।

कर्मचारी चयन आयोग मल्टी-टास्किंग स्टाफ, एसएससी एमटीएस परिणाम 2022 टियर 1 परीक्षा जुलाई के महीने में आयोजित की गई थी। आयोग द्वारा अभी तक प्रारंभिक उत्तर कुंजी जारी की गई है और अब परिणाम का बेसब्री से इंतजार है। जानकारी के अनुसार, एसएससी एमटीएस परिणाम 2022 टियर 1 परिणाम को इसी महीने ssc.nic.in पर देखा जा सकता है।

How to Check SSC MTS Tier 1 Result

रिजल्ट जारी होते ही यहां डायरेक्ट लिंक दे दिया जाएगा, आमतौर पर एसएससी एमटीएस के परिणाम देखने के लिए आधिकारिक साइट पर जाएं।

यहां होमपेज पर ही 'लेटेस्ट न्यूज' नाम के कॉलम को देखें, इसी में रिजल्ट लिंक मिल जाएगा।

एसएससी एमटीएस टीयर 1 परीक्षा 5 जुलाई, 2022 से 22 जुलाई, 2022 तक आयोजित की गई थी। अनंतिम उत्तर कुंजी 2 अगस्त को जारी की गई थी और 7 अगस्त, 2022 तक ऑब्जेक्शन किया जा सकता था। इसके बाद अर्हता प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को टियर 2 परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा।

5 अगस्त, 2022 को जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, एसएससी एमटीएस टियर 2 परीक्षा 6 नवंबर, 2022 को आयोजित होने वाली है। फिलहाल जल्द ही आधिकारिक रूप से अपडेट शेयर कर दिया जाएगा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article