SSC JE Recruitment 2025, Sarkari Naukri 2025: सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (SSC JE Recruitment 2025) खबर है। स्टाफ सेलेक्शन कमीशन के जून माह की सातवीं भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हो (SSC JE Vacancy) गया है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियर के 1340 पदों की रिक्तियों पर भर्ती (SSC Junior Engineer Recruitment) की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकेंगे। यहां आवेदन के लिए 30 जून 2025 को लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। पंजीकरण की आखिरी तारीख 21 जुलाई 2025 रात 11 बजे तक है।
यहां आवेदन फॉर्म में करेक्शन के लिए अभ्यर्थियों को 1 अगस्त से 2 अगस्त तक का समय दिया जाएगा। यहां आप एसएससी जेई के पदों पर आवेदन करने के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।
SSC JE Recruitment 2025: शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
स्टाफ सेलेक्शन कमीशन के जूनियर इंजीनियर के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बीटेक या तीन वर्षीय डिप्लोमा होना चाहिए। वहीं आयु सीमा की बात करें तो अभ्यर्थी की अधिकतम आयु 30 वर्ष होना चाहिए। इसके अलावा यहां आरक्षित वर्गह यानी एससी, एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को तीन वर्ष की छूट दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
SSC JE Recruitment 2025 Apply Online: कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले ssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर SSC JE Recruitment 2025 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
- भविष्य में संदर्भों के लिए एप्लीकेशन फॉर्म की एक छायाप्रति निकाल लें।
SSC JE Selection Process: चयन प्रक्रिया
एसएससी जूनियर इंजीनियर के पदों पर उम्मीदवारों का चयन दो चरणों में किया जाएगा। पेपर 1 में सफल होने वाले उम्मीदवार पेपर 2 के लिए पात्र माने जाएंगे। ध्यान रहे दोनों पेपर ऑब्जेक्टिव टाइप वाले होंगे। ध्यान रहे यहां निगेटिव मार्किंग का प्रावधान होगा। प्रत्येक गलत उत्तर के एक तिहाई मार्क्स काटे जाएंगे।
