एजुकेशन

SSC JE Final Answer Key 2023: जारी हुई एसएससी जेई की फाइनल आंसर की, यहां करें डाउनलोड

SSC JE Final Answer Key 2023 Released: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने जेई की फाइनल आंसर की जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

SSC JE Final Answer Key 2023: यहां डाउनलोड करें एसएससी जेई फाइनल आंसर की

SSC JE Final Answer Key 2023 Released: एसएससी जेई की परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए जरूरी (SSC JE Final Answer Key 2023) सूचना है। कर्मचारी चयन आयोग ने जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा की फाइनल आंसर की जारी कर (SSC JE Final Answer Key) दी है। जूनियर सिविल इंजीनियर, जूनियर मैकेनिकल इंजीनियर और जूनियर इलेक्ट्रिकल इंजीनियर की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर अपनी अंतिम उत्तरकुंजी डाउनलोड कर (SSC JE Final Answer Key 2023 Download) सकते हैं।

एसएससी जूनियर इंजीनियर पेपर 1 का आयोजन 9 अक्टूबर से 11 अक्टूबर 2023 के बीच की गई थी। रिजल्ट 17 नवंबर को घोषित किया गया था। इस परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों के लिए 4 दिसंबर 2023 को सीबीटी निर्धारित थी। पेपर 2 का रिजल्ट 5 जनवरी जारी किया गया था। वहींअब अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी गई है। नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं।

SSC JE Final Answer Key 2023 Download

  • ssc.nic.in पर जाएं।
  • यहां SSC JE Final Answer Key 2023 Download लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  • फाइनल आंसर की स्क्रीन पर आ जाएगी।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

SSC JE Final Answer Key: इतने पदों पर वैकेंसी

इस प्रक्रिया के माध्यम से जूनियर इंजीनियर के 1374 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 35400 रुपए से 112400 रुपए महीने तक वेतन दिया जाएगा।
TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article