SSC JE Answer Key 2025 Released: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जूनियर इंजीनियर टियर 2 भर्ती परीक्षा 2025 की आंसर की जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था वे एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in से SSC JE Answer Key 2025 Download कर सकते हैं। बता दें, ये प्रोविजनल आंसर-की है, यानी जो परीक्षार्थी किसी जवाब से संतुष्ट नहीं है तो वो आपत्ति भी कर सकता है, लेकिन आपत्ति करने के लिए उसे वैध सबूत भी अपलोड करना होगा, ये प्रक्रिया आनलाइन होती है, जिसके लिए मामूली शुल्क भी लगता है। जानें SSC JE Answer Key 2025 Link तक कैसे पहुंचें
इस टियर 2 परीक्षा का आयोजन 7 अप्रैल को किया गया था। (SSC JE Answer Key 2025 OUT) इन आंसर की से आप अपने रिजल्ट का अंदाजा लगा सकते हैं। क्योंकि इन आंसर की मेंं लिखित परीक्षा में पूछे गए सवालों का जवाब दिया गया होता है, ऐसे में आप मिलान कर सकते हैं।
प्रोविजनल आंसर-की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल की जरूरत होगी, देखें स्टेप बाय स्टेप तरीका:

SSC JE Exam 2025
SSC JE Answer Key 2025 Download कैसे करें
एसएससी जूनियर इंजीनियर टियर 2 भर्ती परीक्षा 2025 की प्रोविजनल आंसर की देखने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें:
- सबसे पहले ssc.gov.in पर जाएं।
- Notice Board के नीचे देखें
- इस टेक्स्ट पर क्लिक करें 'Junior Engineer (Civil, Mechanical and Electrical) Examination, 2025 (Paper-II): Uploading of Tentative Answer Keys along with Question Paper (s) cum Response Sheet (s)'
- नया पेज खुलेगा।
- नोटिस चेक करें।
आयोग ने आज आंसर की जारी करने के साथ ऑब्जेक्शन विंडो भी एक्टिव कर दिया है। उम्मीदवार 19 अप्रैल, 2026 शाम 6 बजे तक अपनी आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। आपत्ति दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को प्रत्येक प्रश्न के लिए 50 रुपये फीस जमा करनी होगी। बगैर ऑब्जेक्शन फीस और बगैर वैध सबूत के आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।
कितने पदों पर की जा रही भर्ती
एसएससी इस भर्ती अभियान के माध्यम से जूनियर इंजीनियर के कुल 1731 पदों को भरेगा। बता दें, 19 अप्रैल के बाद जल्द ही फाइनल आंसर की जारी की जाएगी।
आज देखिये GSEB SSC 10th Result 2026 मार्कशीट डाउनलोड लिंक रोल नंबर वाइज पीडीऍफ़, ऑफिसियल वेबसाइट के लिंक्स, और पास परसेंटेज के लिए फॉलो करें हमारे लाइव ब्लॉग को सबसे लेटेस्ट अपडेट टाइम्स नाउ नवभारत एजुकेशन सेक्शन पर
