एजुकेशन

CBSE 10th Result 2026: हौसले की जीत: कैंसर से जंग जीतकर आरव वत्स ने 10वीं में हासिल किए 96.6% अंक

CBSE 10th Result Topper 2026: दिल्ली के महरौली निवासी आरव वत्स ने गंभीर बीमारी से जूझते हुए मेहनत और दृढ़ इच्छाशक्ति से मिसाल कायम की। उन्होंने सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2026 में 96.6% हासिल किए।

Image

CBSE 10th Result 2026 Topper

CBSE 10th Result Topper 2026: कभी-कभी जिंदगी ऐसी परीक्षा लेती है, जहां किताबों से ज्यादा हिम्मत और जज्बे की जरूरत होती है। दिल्ली के महरौली निवासी आरव वत्स की कहानी भी कुछ ऐसी ही है, जिन्होंने गंभीर बीमारी से जूझते हुए अपनी मेहनत और दृढ़ इच्छाशक्ति से एक मिसाल कायम की है। (CBSE 10th Result 2026) केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा घोषित 10वीं के परिणाम 2026 में जहां कुल 93.70% छात्र सफल रहे, वहीं Aarav Vats ने ऐसी उपलब्धि हासिल की, कि आज तरफ उनकी चर्चा है। हर कोई उनकी हिम्मत और जज्बे की बात कर रहा है। यह सफलता उन्होंने कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से लड़ते हुए हासिल की।

दुर्लभ कैंसर से लड़कर जीती बोर्ड परीक्षा की जंग

आरव को स्पाइन से जुड़ा एक दुर्लभ प्रकार का कैंसर-लिम्फोब्लास्टिक लिम्फोमा (lymphoblastic lymphoma) है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, साल 2022 में जब वे सातवीं कक्षा में थे, तब इस बीमारी का पता चला। उस समय उनकी हालत इतनी गंभीर थी कि चलना-फिरना भी मुश्किल हो गया था। सर्जरी के बाद उनकी रीढ़ में प्लेट्स लगाई गईं और इसके बाद लंबा इलाज चला, जिसमें कीमोथेरेपी, रेडियोथेरेपी और नियमित जांच शामिल थीं।

चलना फिरना छूट गया लेकिन नहीं बनाई पढ़ाई से दूरी

करीब एक साल तक बिस्तर पर रहने के बाद, आरव ने धीरे-धीरे वॉकर की मदद से चलना शुरू किया। लेकिन इस दौरान उन्होंने पढ़ाई से दूरी नहीं बनाई। उनके स्कूल के शिक्षकों और प्रिंसिपल ने हर कदम पर उनका साथ दिया। ऑनलाइन कक्षाओं के जरिए पढ़ाई जारी रही और हर विषय में उन्हें विशेष सहयोग मिला।

CBSE 10th Result 2026 Topper

CBSE 10th Result 2026 Topper

एक बच्चे की हार न मानने की कहानी

आरव के पिता, डॉ. अजय वत्स के अनुसार, उनके बेटे का यह सफर बेहद कठिन रहा है, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी। डॉक्टरों, खासकर उनके पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजिस्ट, और परिवार के सहयोग ने उन्हें मानसिक रूप से मजबूत बनाए रखा।

दिया सफलता का मंत्र

Aarav Vats खुद मानते हैं कि सकारात्मक सोच ही उनकी सबसे बड़ी ताकत रही। उन्होंने कहा कि जीवन में चुनौतियां आती रहती हैं, लेकिन अगर हम हार न मानें और लगातार प्रयास करते रहें, तो सफलता जरूर मिलती है।

आरव वत्स की यह कहानी सिर्फ एक रिजल्ट नहीं, बल्कि यह संदेश है कि अगर इरादे मजबूत हों, तो कोई भी मुश्किल रास्ता रोक नहीं सकती।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article