एजुकेशन

SSC GD Result 2026: इस सप्ताह जारी हो सकता है जीडी रिजल्ट, 5 स्टेप में करें डाउनलोड

SSC GD Result 2026: कर्मचारी चयन आयोग द्वारा जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार छात्र बेसब्री से कर रहे हैं। माना जा रहा है कि रिजल्ट की घोषणा इस सप्ताह की जा सकती है। रिजल्ट ssc.gov.in पर जारी किया जाएगा।

Image

SSC GD Result 2026 (Photo - AI)

SSC GD Result 2026: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 के रिजल्ट का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एसएससी जीडी परिणाम 2026 इसी सप्ताह आधिकारिक पोर्टल पर घोषित किए जा सकते हैं। हालांकि आयोग की तरफ से इस पर किसी प्रकार की कोई जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन रुझानों के आधार पर माना जा रहा है कि रिजल्ट इसी सप्ताह जारी किए जा सकते हैं। आयोग द्वारा आंसर की पर आपत्तियां दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है, जिसके बाद अब फाइनल रिजल्ट और कट-ऑफ अंक जारी करने की तैयारी अंतिम चरण में है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार परिणाम घोषित होने के बाद अपने क्रेडेंशियल के माध्यम से इसे ऑनलाइन चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।

SSC GD भर्ती 2026: परीक्षा और प्रक्रिया का संक्षिप्त विवरण

परीक्षा का नामएसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 (BSF, CISF, CRPF, SSB, ITBP, AR और SSF)
परीक्षा का माध्यमकंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT)
चयन प्रक्रिया के चरणलिखित परीक्षा, पीईटी, पीएसटी, डीवी और डीएमई
परीक्षा की डेटपरीक्षा 27 अप्रैल से 30 मई, 2026

कितने पदों के लिए आयोजित की गई थी परीक्षा

एसएससी द्वारा जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन 27 अप्रैल से 30 मई के बीच किया गया था, जिसके रिजल्ट का इंतजार परीक्षा में शामिल हुए छात्र बेसब्री से कर रहे हैं। बता दें कि भर्ती परीक्षा आयोजन जीडी कांस्टेबल के 25,487 पदों को भरने के लिए किया जा रहा है।

एसएससी जीडी रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के 5 आसान स्टेप्स

स्टेप 1 - जीडी रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2 - होमपेज पर ऊपर दिए गए 'Result' टैब पर क्लिक करें

स्टेप 3 - उसमें 'Constable-GD' कैटेगरी पर क्लिक करें।

स्टेप 4 - अब "SSC GD Constable Result 2026 / Merit List" के एक्टिव लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 5 - आपकी स्क्रीन पर रिजल्ट की पीडीएफ खुल जाएगी।

स्टेप 6 - इसे डाउनलोड करें और ctrl+f पर क्लिक करके अपना रोल नंबर चेक करें।

रिजल्ट जारी होने के बाद लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवार आगे भर्ती के अगले चरण यानी पीईटी परीक्षा के लिए जाएंगे।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article