एजुकेशन

दिल्ली में कक्षा 2 से 9 तक EWS एडमिशन शुरू, जानें पात्रता और जरूरी नियम

Delhi EWS Admission: दिल्ली शिक्षा निदेशालय (DoE) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए खाली EWS और Freeship सीटों पर ऑनलाइन एडमिशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। अभिभावक 8 सितंबर से 20 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Image

दिल्ली में कक्षा 2 से 9 तक EWS एडमिशन शुरू

Delhi EWS Admission: दिल्ली के निजी स्कूलों में पढ़ाई का मौका तलाश रहे अभिभावकों के लिए अहम खबर है। दिल्ली शिक्षा निदेशालय (DoE) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए खाली EWS और Freeship सीटों पर ऑनलाइन एडमिशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। शिक्षा निदेशालय की वेबसाइट पर इस प्रक्रिया से जुड़ी 2026-27 की गाइडलाइन भी जारी की गई है। यह सुविधा पात्र निजी, गैर-सहायता प्राप्त मान्यता प्राप्त स्कूलों में कक्षा 2 से 9 तक की खाली सीटों के लिए है।

अभिभावक 8 सितंबर से 20 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए दिल्ली शिक्षा निदेशालय के EWS/Freeship एडमिशन पोर्टल पर जाना होगा। आवेदन की तारीख खत्म होने के बाद पात्र आवेदकों का चयन कंप्यूटराइज्ड ड्रॉ ऑफ लॉट्स के जरिए किया जाएगा। ड्रॉ 24 सितंबर 2026 को प्रस्तावित है।

इसलिए जिन अभिभावकों को अपने बच्चे के लिए इन सीटों पर एडमिशन चाहिए, उन्हें आखिरी तारीख का इंतजार किए बिना फॉर्म भर देना चाहिए। दिल्ली DoE पहले भी कक्षा 2 से आगे की उपलब्ध EWS/Freeship सीटों को ऑनलाइन आवेदन और कंप्यूटराइज्ड ड्रॉ के जरिए भरता रहा है।

EWS के लिए कौन कर सकता है आवेदन?

EWS कैटेगरी में आवेदन करने के लिए परिवार की सालाना आय सभी स्रोतों को मिलाकर 5 लाख रुपये से कम होनी चाहिए। इसके लिए दिल्ली सरकार के रेवेन्यू विभाग से जारी वैध इनकम सर्टिफिकेट जरूरी होगा। नियमों के तहत वैध BPL या फूड सिक्योरिटी कार्ड भी स्वीकार किया जा सकता है।

बच्चे का दिल्ली का निवासी होना भी जरूरी है और एडमिशन के समय इसका वैध पता प्रमाण देना होगा। एक मोबाइल नंबर से केवल एक रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। डुप्लीकेट आवेदन मिलने पर आवेदन या एडमिशन रद्द किया जा सकता है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article