एजुकेशन

SSC GD Constable Result 2025: जारी होने जा रहा एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट, ssc.gov.in पर ऐसे करें चेक

SSC GD Constable Result 2025: एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा का आयोजन 4 फरवरी, 5 फरवरी, 6 फरवरी, 7 फरवरी, 10 फरवरी, 11 फरवरी, 12 फरवरी, 13 फरवरी, 17 फरवरी, 18 फरवरी, 19 फरवरी, 20 फरवरी, 21 फरवरी और 25 फरवरी 2025 तक में किया गया था। वहीं, इस परीक्षा का रिजल्ट जल्द जारी कर दिया जाएगा।

Image

SSC GD Constable Result 2025

SSC GD Constable Result 2025: एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट का इंतजार खत्म होने जा रहा है। कर्मचारी चयन आयोग की ओर से जनरल ड्यूटी कांस्टेबल परीक्षा का रिजल्ट किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। जिन अभ्यर्थियो ने यह परीक्षा दी थी, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट 2025 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

SSC GD Constable Result 2025: पास होने के लिए चाहिए इतने नंबर

एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा का आयोजन 4 फरवरी, 5 फरवरी, 6 फरवरी, 7 फरवरी, 10 फरवरी, 11 फरवरी, 12 फरवरी, 13 फरवरी, 17 फरवरी, 18 फरवरी, 19 फरवरी, 20 फरवरी, 21 फरवरी और 25 फरवरी 2025 तक में किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट अप्रैल में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। बता दें कि एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा में सफल अभ्यर्थी ही फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट में शामिल होने के योग्य होंगे।

How to download SSC GD Constable Result 2025

  • एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर जीडी कांस्टेबल रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

SSC GD Constable Recruitment 2025: कितने पदों पर होगी भर्ती

एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा में पास होने के लिए ओबीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को 25 प्रतिशत और अन्य अभ्यर्थियों को 20 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य है। इस परीक्षा के माध्यम से जनरल ड्यूटी कांस्टेबल के कुल 39481 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article