SSC GD Result 2025 Kab Aayega Sarkari Result 2025: एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट का इंतजार खत्म होने जा रहा है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा जनरल ड्यूटी कांस्टेबल परीक्षा का रिजल्ट किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट के साथ ही कट ऑफ मार्क्स भी जारी किया जाएगा। बता दें कि इस परीक्षा का आयजोन 4 फरवरी से 25 फरवरी 2025 तक ऑनलाइन मोड में किया गया था। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 4 मार्च को जारी की गई।
SSC GD Constable Result 2025 Date: कब तक जारी होगा रिजल्ट
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट जून के दूसरे या तीसरे सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट 2025 की डायरेक्ट लिंक भी उपलब्द करवा दी जाएगी।
SSC GD Constable Sarkari Result 2025: पास होने के लिए चाहिए इतने नंबर
एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा में पास होने के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 30% अंक हासिल करना अनिवार्य होगा। वहीं, ओबीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को 25% और अन्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 20% अंक प्राप्त करना जरूरी है। बता दें कि इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थी ही फिजिकल टेस्ट में शामिल हो सकेंगे। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
