एजुकेशन

SSC GD Constable 2022: बड़ी खबर! इस तारीख से देख सकेंगे एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा के मार्क्स

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated May 1, 2023, 01:20 PM IST

SSC GD Constable 2022: क्या आपने भी एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा 2022 में भाग लिया था और रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं, तो यहां से जानें कर्मचारी चयन आयोग किस दिन एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा के मार्क्स को जारी करेगा।

Image

SSC जीडी कांस्टेबल परीक्षा के मार्क्स

SSC GD Constable Result Marks 2023: कर्मचारी चयन आयोग ने जीडी कांस्टेबल परीक्षा 2022 के परिणाम 8 अप्रेल को जारी किए थे, लेकिन किन्हीं वजहों से मार्क्स को तुरंत साइट पर अपलोड नहीं किया गया। अगर आपने भी एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा 2022 में भाग लिया था और रिजल्ट के मार्क्स का इंतजार कर रहे हैं, तो यहां से जानें कर्मचारी चयन आयोग किस दिन एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा के मार्क्स को जारी करेगा।

एसएससी ने आधिकारिक तौर पर ट्वीट कर बताया कि एसएससी ने 8 अप्रेल 2023 को जो जीडी कांस्टेबल परीक्षा 2022 के परिणाम घोषित किए थे, उस परीक्षा के अंक 27 अप्रैल से 12 मई तक आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाने थे। लेकिन अब इन अंकों को 8 मई से देखा जा सकेगा।

क्यों बदल गई तारीख

कर्मचारी चयन आयोग ने अपने ट्वीट में कहा कि एसएससी के अन्य परीक्षाओं के चलते जीडी कांस्टेबल परीक्षा 2022 के अंक जारी करने की तिथि में बदलाव किया गया है।

नेाटिफिकेशन ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले ssc.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर Latest News पर जाएं यहां देखें इस नाम से लिंक मिलेगा :—
  • IMPORTANT NOTICE: Uploading of Marks Module in r/o Constable (GD) in CAPFs, SSF, Rifleman (GD) in Assam Rifles and Sepoy in Narcotics Control Bureau Examination, 2022.
  • इस पर क्लिक करें, पीडीएफ खुल जाएगी।

कहां कहां होगी नियुक्ति

सीएपीएफ और एसएसएफ में कांस्टेबल (जीडी)

असम राइफल्स में राइफलमैन (जीडी)

और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो परीक्षा 2022 में बतौर सिपाही

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article