एजुकेशन

SSC GD Constable Exam 2026: एसएससी जीडी कांस्टेबल सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी, डायरेक्ट लिंक से करें चेक

SSC GD कांस्टेबल CBT परीक्षा CAPFs, असम राइफल्स और NCB पदों पर 25,487 खाली पदों के लिए 27 अप्रैल से 30 मई, 2026 तक आयोजित की जाएगी।

Image

SSC GD Constable

SSC City Intimation slip : कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने रविवार को कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) परीक्षा 2026 के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर यह स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, SSC कांस्टेबल (GD) परीक्षाएं 27 अप्रैल से 30 मई तक पूरे देश में आयोजित की जाएंगी। सिटी इंटिमेशन स्लिप उम्मीदवारों को परीक्षा से पहले ही अपने परीक्षा केंद्र के बारे में जानने में मदद करती है, ताकि वे अपनी यात्रा की तैयारी कर सकें।

सिटी स्लिप जारी होने के बाद उम्मीदवार इसे डाउनलोड कर सकते हैं। इसमें उम्मीदवार का नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर, परीक्षा का नाम, परीक्षा का शहर, शिफ्ट का समय होगा।

सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड करने के चरण: How to download SSC City Intimation slip :

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर लॉगिन सेक्शन में जाएं।
  • अपनी जानकारी दर्ज करें
  • सिटी इंटिमेशन स्लिप देखें और डाउनलोड करें

ध्यान से चेक करें स्लिप SSC GD Constable City Slip :

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे स्लिप में दी गई सभी जानकारियों को ध्यान से जांच लें, जिसमें परीक्षा का शहर, तारीख और व्यक्तिगत जानकारी शामिल है। किसी भी तरह की गड़बड़ी होने पर, उन्हें सुधार के लिए तुरंत SSC अधिकारियों से संपर्क करना चाहिए। परीक्षा के दिन आखिरी समय की परेशानी से बचने के लिए, यात्रा की व्यवस्था पहले से ही कर लेने की भी सलाह दी जाती है।

सिटी स्लिप में होगी ये जानकारी City Slip

सिटी इंटिमेशन स्लिप परीक्षा में प्रवेश पाने के लिए मान्य नहीं है। लेकिन ये परीक्षा शहर की जानकारी देता है। इस सिटी स्लिप में उम्मीदवार का नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर, परीक्षा का नाम, परीक्षा का शहर, शिफ्ट का समय होगा।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article