एजुकेशन

Maharashtra Board Result 2026 : कब जारी होंगे महाराष्ट्र बोर्ड परीक्षा के नतीजे, mahresult.nic.in से ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

Maharashtra HSC, SSC Result 2026 : परीक्षा में शामिल हुए छात्रों की 14 लाख से ज्यादा आंसर शीट की जांच पूरी हो चुकी है। 12वीं का रिजल्ट अगले 15 से 20 दिनों के भीतर घोषित किया जा सकता है।

Image

Maharashtra HSC 12th Result 2026

Maharashtra HSC SSC Result 2026 : बोर्ड परीक्षा को एक महीना बीतने के बाद अब महाराष्ट्र बोर्ड रिजल्ट का छात्रों को बेसब्री से इंतजार है। बोर्ड जल्द ही SSC और HSC परीक्षा 2026 के नतीजों को जारी कर सकता है। महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE) ने इस साल 10 फरवरी से 18 मार्च तक 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आयोजित की थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक महाराष्ट्र 12वीं का रिजल्ट 2026 मई के पहले हफ्ते में घोषित होने की संभावना है, जबकि 10वीं का रिजल्ट HSC के नतीजों के दो हफ्ते बाद यानी मई के चौथे हफ्ते में घोषित किया जाएगा। हालांकि, MSBSHSE की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि या नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है।

आंसर शीट की जांच हुई पूरी

परीक्षा में शामिल हुए छात्रों की 14 लाख से ज्यादा आंसर शीट की जांच पूरी हो चुकी है। 12वीं का रिजल्ट अगले 15 से 20 दिनों के भीतर घोषित किया जा सकता है। और 10वीं के बोर्ड पेपर की जांच अभी चल रही है और जल्द ही पूरी हो जाएगी।

कैसे डाउनलोड करें महाराष्ट्र बोर्ड का रिजल्ट How to Download Maharashtra Board Result:

  • महाराष्ट्र बोर्ड रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए छात्र mahresult.nic.in पर जाएं।
  • आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए 'HSC RESULT 2026' और 'SSC Result 2026' के लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा।
  • इस पेज पर उम्मीदवार अपना रोल नंबर और माता का नाम दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • सबमिट करने के बाद आपकी स्क्रीन पर आपका परीक्षा रिजल्ट आ जाएगा।
  • छात्र इसका पीडीएफ बनाकर डाउनलोड करें और प्रिंट आउट लेना न भूलें।

महाराष्ट्र HSC परिणाम 2026 देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट

छात्रों को अपने महाराष्ट्र HSC परिणाम 2026 की सटीकता सुनिश्चित करने के लिए, इसे केवल आधिकारिक वेबसाइटों के माध्यम से ही देखना चाहिए।

आधिकारिक वेबसाइटें-

  • mahresult.nic.in
  • mahahsscboard.in
  • hscresult.mkcl.org

जांच की प्रक्रिया पूरी होने के बाद, सबसे पहले HSC के नतीजे घोषित किए जाएंगे और उसके बाद SSC के नतीजे आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in या mahresult.nic.in पर जारी किए जाएंगे।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article