एजुकेशन

JKBOSE 10th Result 2026: जम्मू कश्मीर 10वीं रिजल्ट हुआ जारी, jkbose.jk.gov.in पर देख सकेंगे नतीजे

JKBOSE 10th Result 2026: जम्मू और कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड (JKBOSE) ने JKBOSE कक्षा 10 के नतीजे जारी कर दिए हैं। छात्र अपने रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर का इस्तेमाल करके आधिकारिक वेबसाइटों - jkbose.jk.gov.in और jkresults.nic.in पर अपने नतीजे देख सकते हैं।

Image

JKBOSE 10th 12th Result 2026

JKBOSE 10th-12th Result 2026 : जजम्मू और कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड (JKBOSE) ने JKBOSE कक्षा 10 के नतीजे जारी कर दिए हैं। छात्र अपने रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर का इस्तेमाल करके आधिकारिक वेबसाइटों - jkbose.jk.gov.in और jkresults.nic.in पर अपने नतीजे देख सकते हैं। ऑनलाइन स्कोरकार्ड देखने के लिए रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर की जरूरत होगी। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने एडमिट कार्ड अपने पास रखें ताकि वे ऑनलाइन हॉल टिकट डाउनलोड कर सकें।

JKBOSE कक्षा 10 रिजल्ट 2026 की मार्कशीट कैसे डाउनलोड करें? How to download 10th result:

छात्रों को अपना रिजल्ट देखने और ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा:

  • jkresults.nic.in पर जाएं।
  • JKBOSE 10वीं रिजल्ट 2026 समर जोन के लिंक पर क्लिक करें।
  • रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर सबमिट करें।
  • JKBOSE 10वीं रिजल्ट 2026 की मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  • अपनी डिटेल्स चेक करें और भविष्य के लिए इसे डाउनलोड कर लें।

कब आएगा 12वीं का रिजल्ट

जम्मू और कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड (JKBOSE) से उम्मीद है कि वह अप्रैल के आखिर तक JKBOSE 12 के समर जोन के 2026 के नतीजे जारी कर देगा। छात्र अपने रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर का इस्तेमाल करके आधिकारिक वेबसाइटों - jkbose.jk.gov.in और jkresults.nic.in पर अपने नतीजे देख सकते हैं।

छात्रों को ये सलाह दी जाती है कि वे जम्मू कश्मीर बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट चेक करने के लिए अपना एडमिट कार्ड तैयार रखें ताकि अपना परिणाम ऑनलाइन डाउनलोड कर सकें। छात्र भविष्य के लिए अपना ऑनलाइन परिणामपत्र संभाल कर रख सकते हैं। ओरिजनल मार्कशीट बोर्ड जारी करेगा, जिसे छात्र अपने स्कूल से ले सकते हैं।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article