एजुकेशन

SSC GD Constable 2024: जारी हुए एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के स्कोरकार्ड, तुरंत करें चेक

SSC GD Constable 2024 Scorecard: एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 के लिए स्कोरकार्ड जारी कर दिया गया है। इच्छुक उम्मीदवार एसएससी की पुरानी वेबसाइट ssc.nic.in या खबर में दिए लिंक से SSC GD Constable Score Card 2024 देख सकते हैं।

Image

एसएससी जीडी कांस्टेबल 2024 स्कोरकार्ड जारी

SSC GD Constable 2024 Scorecard OUT: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने आज 27 फरवरी 2025 को जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 के लिए स्कोरकार्ड जारी कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार एसएससी की पुरानी वेबसाइट ssc.nic.in या खबर में दिए लिंक से SSC GD Constable Score Card 2024 देख व डाउनलोड कर सकते हैं।

(SSC GD Constable Exam News) जिन लोगों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, उन्हें पता होगा कि आयोग ने 13 दिसंबर 2024 को SSC GD Constable Exam 2024 का फाइनल रिजल्ट जारी किया था, लेकिन स्कोरकार्ड आज 27 फरवरी को जारी किया है।

SSC GD Constable Exam 2024 में सफल उम्मीदवारों को अपने यूजरनेम और पासवर्ड (पुराने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड) का उपयोग करके लॉग इन करना होगा, फिर आप एसएससी की पुरानी वेबसाइट यानी ssc.nic.in पर से SSC GD Constable Result 2024 Scorecard Check व डाउनलोड कर सकेंगे।

SSC GD Constable Score Card 2024

एसएससी जीडी कांस्टेबल स्कोर कार्ड 2024

SSC GD Constable Result 2024 Scorecard How to Check

आधिकारिक नोटिस देखने के लिए इन स्टेप्स को करें फॉलों

  • ssc.gov.in/home पर जाएं।
  • होमपेज पर Notice Board के नीचे देखें
  • अब इस टेक्स्ट पर क्लिक करें - Constable (GD) in Central Armed Police Forces (CAPFs) and SSF and Rifleman (GD) in Assam Rifles Examination, 2024: Uploading of Final Marks.
  • ऐसा करते ही नया पेज खुलेगा, जो कि पीडीएफ फॉर्म में होगा।

ये रहा डायरेक्ट लिंक - SSC GD Constable Score Card 2024

स्कोर कार्ड देखने की सुविधा आज 27 फरवरी 2025 (शाम 06:00 बजे) से 13 मार्च 2025 (शाम 06:00 बजे) तक उपलब्ध रहेगी।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article