एजुकेशन

SSC GD Constable Answer Key 2024: इस लिंक से डाउनलोड करें एसएससी जीडी कांस्टेबल आंसर-की, जानें कब होगी जारी

SSC GD Constable Answer Key 2024, Sarkari Result 2024: एसएससी जीडी कांस्टेबल री एग्जाम का आयोजन 30 मार्च को किया गया था। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जल्द जारी की जाएगी।

Image

SSC GD Constable Answer Key 2024

SSC GD Constable Answer Key 2024, Sarkari Result 2024: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से जीडी कांस्टेबल एग्जाम की प्रोविजनल आंसर-की (SSC GD Constable Provisional Answer Key 2024) व रिस्पॉन्स शीट किसी भी वक्त जारी की जा सकती है। अगर आपने भी यह परीक्षा दी थी तो आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in से आंसर-की डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी एसएससी जीडी कांस्टेबल आंसर-की 2024 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

SSC GD Constable Answer Key 2024: कब हुई जीडी कांस्टेबल परीक्षा

एसएससी जीडी कांस्टेबल के 26146 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 20 फरवरी से 7 मार्च तक देश के विभिन्न केंद्रों पर किया गया था। हालांकि, कुछ केंद्रों पर तकनीकी गड़बड़ी की वजह से 16185 अभ्यर्थियों के लिए री-एग्जाम का आयोजन 30 मार्च को किया गया। बता दें कि इस परीक्षा में 160 अंकों के 80 ऑब्जेक्टिव टाइप सवाल पूछे गए, जिसे हल करने के लिए 60 मिनट का समय दिया गया।

SSC GD Constable Answer Key 2024 Date: कब आएगी आंसर-की

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एसएससी जीडी कांस्टेबल एग्जाम की प्रोविजनल आंसर-की अप्रैल के पहले सप्ताह में जारी कर दी जाएगी। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। आंसर-की जारी होने के बाद अभ्यर्थी तय समय के अंदर ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकेंगे। इसके लिए निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा।

How to download SSC GD Constable Answer Key 2024

  • एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  • फिर जीडी कांस्टेबल आंसर-की 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी आंसर-की चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।

SSC GD Constable Recruitment 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती

एसएससी जीडी कांस्टेबल एग्जाम में सफल अभ्यर्थियों को फिर फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट, फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट, मेडिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में शामिल होना होगा। बता दें कि चयनित अभ्यर्थियों को 21700 रुपये से 69100 रुपये महीने वेतन दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article