एजुकेशन

SSC GD Constable Admit Card 2025: एसएससी कांस्टेबल का एडमिट कार्ड ssc.gov.in पर करें डाउनलोड, जानें परीक्षा की तारीख

SSC GD Constable Admit Card 2025 Download: एसएससी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का इंतजार खत्म होने वाला है। स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) की तरफ से जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी होने वाला है। कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स SSC Exams की ऑफिशियल वेबसाइट- ssc.gov.in पर जाकर हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

एसएससी कांस्टेबल का एडमिट कार्ड

Photo : iStock

SSC GD Constable Admit Card 2025 Download: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) की तरफ से जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी होने वाला है। कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स SSC Exams की ऑफिशियल वेबसाइट- ssc.gov.in पर जाकर हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। इस साल कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 39481 खाली पदों पर भर्तियां होंगी।

एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 5 सितंबर 2024 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 14 अक्टूबर 2024 तक का समय दिया गया था। इसके लिए परीक्षा की तारीख पहले ही घोषित कर दी गई है। उम्मीदवार एडमिट कार्ड जारी होने के बाद नीचे दिए स्टेप्स से इसे डाउनलोड कर सकेंगे।

SSC GD Constable Admit Card ऐसे करें डाउनलोड

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- ssc.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट की होम पेज पर Latest News के लिंक पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर SSC GD Constable Exam Admit Card के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब Download Here के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक दिखेगा।
  • एडमिट कार्ड चेक करने के बाद प्रिंट लेकर रख लें।

SSC GD Constable Exam Date and Time: जानें कब होगी परीक्षा?

एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा की तारीखों के बारे में पता होना जरूरी है। एसएससी की तरफ से इस भर्ती के लिए परीक्षाएं 4 फरवरी से 25 फरवरी 2025 तक आयोजित की जाएंगी। बता दें कि, इस भर्ती के लिए परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड होगी।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article