एजुकेशन

SSC GD Constable Admit Card 2025: आज जारी हो सकता है एसएससी जीडी कांस्टेबल का एडमिट कार्ड, 4 फरवरी से परीक्षा

SSC GD Constable Admit Card 2025: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन जल्द ही जीडी कांस्टेबल की भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। प्रवेश पत्र जारी होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। यहां आप एसएससी जीडी कांस्टेबल एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

Image

SSC GD Constable Admit Card 2025: यहां डाउनलोड करें एसएससी जीडी कांस्टेबल का एडमिट कार्ड

SSC GD Constable Admit Card 2025: एसएससी जीडी कांस्टेबल की भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (SSC GD Constable Admit Card 2025) खबर है। कर्मचारी चयन आयोग आज यानी 1 फरवरी 2024 को जीडी कांस्टेबल की भर्ती के लिए एडमिट कार्ड जारी कर सकता है, क्योंकि परीक्षा में अब महज 2 दिन (SSC GD Constable Admit Card) बचे हैं। प्रवेश पत्र जारी होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। बता दें इस बार एसएससी जीडी कांस्टेबल की परीक्षा 4 फरवरी, 5, 6, 7, 10, 11, 12, 13, 17, 18, 19, 20, 21 और 25 फरवरी 2025 तक आयोजित की जाएगी।

SSC GD Constable Admit Card 2025: एसएससी जीडी कांस्टेबल एग्जाम पैटर्न

एग्जाम सीबीटी मोड में निर्धारित होगा। यहां 80 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न 2 मार्क्स का होगा। साथ ही ध्यान रहे यहां निगेटिव मार्किंग का प्रावधान है। प्रत्येक गलत उत्तर के 0.25 मार्क्स काटे जाएंगे। पेपर चार सेक्शन में विभाजित होगा। सेक्शन ए में सामान्य बुद्धि और तर्क शामिल है, सेक्शन बी में सामान्य ज्ञान और जागरूकता शामिल है। सेक्शन सी में प्रारंभिक गणित और सेक्शन डी में अंग्रेजी/हिंदी शामिल होगा। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद आप नीचे दिए इस आसान स्टेप के जरिए डाउनलोड कर सकेंगे।

SSC GD Constable Admit Card 2025 Download: ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

  • सबसे पहले SSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • यहां नोटिस बोर्ड पर SSC Constable Amdit Card 2024 Download लिंक दिया होगा।
  • अब अपना Registration Number और Password दर्ज करें।
  • एडमिट कार्ड Download के लिए आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • नीचे सेव पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

SSC GD Constable Admit Card: एग्जाम सेंटर पर ये चीजें प्रतिबंधित

ध्यान रहे एसएससी जीडी कांस्टेबल के लिए परीक्षा केंद्र पर मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस आदि ले जाना प्रतिबंधित है। साथ ही यहां किसी प्रकार की लेखन सामाग्री या नोटबुक नहीं ले जा सकते हैं। यदि इनमें से किसी प्रकार की कोई चीज किसी उम्मीदवार के पास पाई गई तो उसपर सख्त कार्रवाई की जाएगी और एग्जाम सेंटर के बाहर कर दिया जाएगा।

SSC GD Constable Admit Card 2025: इस दिन जारी हुई थी एग्जाम सिटी स्लिप

बता दें परीक्षा के लिए स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने 27 जनवरी को जीडी कांस्टेबल की एग्जाम सिटी स्लिप 27 जनवरी को जारी की थी। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अभी तक अपने परीक्षा केंद्र का शहर चेक नहीं किया है वो जल्द देख लें। इसी के अनुसार आने के लिए आप तैयारी करें।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article