एजुकेशन

SSC GD Constable 2025: 39481 पदों के लिए एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल परीक्षा आंसर की ssc.gov.in पर, ऐसे करें चेक

SSC GD Constable 2025: एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल परीक्षा 2025 की आंसर की ssc.gov.in पर जारी की जाएगी, एक बार अपडेट आने के बाद इसे आप timesnowhindi.com/education पर से भी देख सकेंगे। इस भर्ती के जरिये 39481 पदों को भरा जाना है।

Image

एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल परीक्षा आंसर की

SSC GD Constable 2025: Staff Selection Commission (SSC) Constable General Duty (GD) Exam 2025 Answer Key ssc.gov.in पर जारी की जाएगी। अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया था, तो क्रेडिंशियल के साथ तैयार रहिए, क्योंकि जल्द ही एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल परीक्षा आंसर की जारी की जाएगी। एक बार SSC GD Constable Answer Key 2025 Release होने के बाद इसे आप timesnowhindi.com/education पर से भी देख सकेंगे। इस भर्ती के जरिये कुल 39481 पदों को भरा जाना है।

एसएससी द्वारा निकाली जाने वाली ये बढ़िया सरकारी नौकरी में से एक है, क्योंकि इस परीक्षा हेतु आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए, इसके अलावा उसकी न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 23 वर्ष होनी चाहिए।

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा कांस्टेबल जनरल ड्यूटी (GD) भर्ती परीक्षा 2025 का आयोजन इस 25 फरवरी को समाप्त हो गया, यही कारण है कि इंटरनेट पर लगातार लोगों ने सर्च करना शुरू दिया कि SSC GD Constable Answer Key 2025 kab Aayegi

जानकारी के लिए बता दें, कि आंसर की के साथ रिस्पॉन्स शीट भी जारी की जाएगी। जानें कैसे करेंगे चेक

एसएससी जीडी कांस्टेबल आंसर की 2025: डाउनलोड करने का तरीका

जारी होने के बाद, एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल परीक्षा 2025 की आंसर की देखने के लिए इस स्टेप्स को फॉलो करना होगा

  • SSC GD Constable Answer Key 2025 Website ssc.gov.in पर जाएं
  • होमपेज पर Notice Board के नीचे देखें।
  • "SSC GD Constable Answer Key 2025 Download Link" पर क्लिक करें।
  • आवश्यक विवरण दर्ज करें।
  • SSC GD Constable Answer Key 2025 Download करें।

SSC GD Constable Exam 2025

आयोग ने अपनी तरफ से आंसर की जारी होने की कोई जानकारी नहीं दी है, परीक्षा का आयोजन परीक्षाएं 4, 5, 6, 7, 10, 11, 12, 13, 17, 18, 19, 20, 21 और 25 फरवरी को किया गया, चूंकि अब परीक्षाएं खत्म हो चुकी हैं, ऐसे में किसी भी दिन आंसर की जारी होने की खबर आ सकती है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article