एजुकेशन

SSC GD 2023 Answer Key: एसएससी कब जारी करेगा जीडी कॉन्स्टेबल आंसर की व रिजल्ट?

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Feb 17, 2023, 10:12 AM IST

SSC GD 2023 Answer Key Date and Time: कर्मचारी चयन आयोग एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल आंसर की 2023 जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जारी करेगा। उम्मीदवार यहां से लेटेस्ट स्टेटस व आंसर की जारी होने की संभावित तिथि चेक कर सकते हैं।

Image

SSC जीडी कॉन्स्टेबल 2023 आंसर की

Staff Selection Commission SSC GD Constable Answer Key 2023 जल्द जारी करने वाला है। एक बार आंसर की जारी होने के बाद आप ssc.nic.in से चेक व डाउनलोड कर सकेंगे। उम्मीदवार यहां से लेटेस्ट स्टेटस व आंसर की जारी होने की संभावित तिथि चेक कर सकते हैं। बता दें, एसएससी द्वारा जारी की जाने वाली यह सबसे बेहतरीन परीक्षाओं में से एक है। एसएससी हर साल कांस्टेबल भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी करता है, और हर बार बड़ी मात्रा में लोगों की भर्ती करता है।

एक रिपोर्ट के अनुसार, SSC GD Constable Answer Key 2023 इन्हीं दिनों में जारी होने की संभावना है, हालांकि तारीख अभी तय नहीं है। परीक्षा कैलेंडर के अनुसार, एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा 2023 का आयोजन 10 जनवरी, 2023 से 14 फरवरी, 2023 तक किया गया था। SSC GD Constable परीक्षा कई पालियों में आयोजित की गई थी।

SSC GD Constable के लिए पंजीकरण 27 अक्टूबर, 2022 से 30 नवंबर, 2022 तक किए गए थे। एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल 2023 के लिए एडमिट कार्ड 3 जनवरी, 2023 को जारी किया गया था। अब अगला अपडेट आंसर की के रूप में आना है, जो कि इसी माह आने की उम्मीद है। एसएससी जीडी कांस्टेबल के पद के लिए पात्र होने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 23 वर्ष होनी चाहिए।

SSC GD कांस्टेबल परीक्षा के माध्यम से कई सेक्शन में नियुक्तियां की जाएंगी, जैसे केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल, NIA, SSF आदि। SSC GD Constable Exam के माध्यम से कुल 45284 पदों को भरा जाएगा, जिसमें से 40274 रिक्तियां पुरुष कांस्टेबलों के लिए हैं और 4835 रिक्तियां महिला कांस्टेबलों के लिए हैं।

ध्यान दें, SSC GD Constable Answer Key 2023 जारी होने के बाद परीक्षार्थियों को आपत्ति करने का मौका दिया जाएगा, और कुछ दिनों के अंतर पर फाइनल आंसर की के साथ रिजल्ट भी जारी कर दिया जाएगा। एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल 2023 से संबंधित लेटेस्ट अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट के साथ टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल पर भी बने रहें।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article