एजुकेशन

SSC CPO Answer Key 2023: यहां से डाउनलोड करें एसएससी सीपीओ आंसर-की, जानें कब तक होगी जारी

SSC CPO Answer Key 2023, SSC CPO SI Result 2023: कर्मचारी चयन आयोग द्वारा दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ सब इंस्पेक्टर परीक्षा की आंसर-की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जल्द ही जारी की जाएगी। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से एसएससी सीपीओ आंसर-की डाउनलोड कर सकेंगे।

Image

SSC CPO SI Answer Key 2023

SSC CPO Answer Key 2023, SSC CPO SI Result 2023: एसएससी सीपीओ परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ सब इंस्पेक्टर परीक्षा (SSC CPO Exam 2023) की आंसर-की जल्द ही जारी कर दी जाएगी। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in के अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी एसएससी सीपीओ आंसर-की 2023 चेक करके डाउनलोड कर सकेंगे।

SSC CPO Answer Key 2023: कब आएगी आंसर-की

आयोग द्वारा दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ में सब इंसपेक्टर पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 3 अक्टूबर से 5 अक्टूबर तक किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस परीक्षा की आंसर-की भी अक्टूबर के दूसरे या तीसरे सप्ताह में जारी कर दी जाएगी। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।

SSC CPO Result 2023 Date: कब तक आएगा रिजल्ट

एसएससी सीपीओ आंसर-की जारी होने के बाद अभ्यर्थी किसी सवाल या जवाब पर आपत्ति होने पर ऑनलाइन ऑब्जेक्शन भी दर्ज करा सकेंगे। इसके लिए निर्धारित शुल्क का भुगतान भी करना होगा। प्रोविजनल आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों पर विचार के बाद ही फाइनल आंसर-की और रिजल्ट जारी किया जाएगा।

How to Download SSC CPO Answer Key 2023

  • एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर सीपीओ आंसर-की 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी सीपीओ आंसर-की चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।

SSC CPO Recruitment 2023: कितने पदों पर होगी भर्ती

इस प्रक्रिया के माध्यम से दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ में सब इंस्पेक्टर के 1876 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 35,400 रुपए से 1,1,400 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article