एजुकेशन

SSC CHSL Result 2023: जारी होने जा रहा एसएससी सीएचएसएल टियर 1 रिजल्ट, जानें मिनिमम क्वालीफाइंग मार्क्स

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Sep 16, 2023, 04:36 PM IST

SSC CHSL Result 2023, SSC CHSL Tier I Result 2023 Date: एसएससी की ओर से सीएचएसएल टियर 1 परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जल्द जारी किया जाएगा। टियर 1 परीक्षा में सफल अभ्यर्थी ही टियर 2 परीक्षा में शामिल होने के योग्य होंगे।

Image

SSC CHSL Result 2023

Photo : iStock

SSC CHSL Result 2023, SSC CHSL Tier I Result 2023 Date: एसएससी सीएचएसएल रिजल्ट का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (CHSL) टियर 1 परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। सीएचएसएल टियर 1 परीक्षा (SSC CHSL Tier I Exam 2023) में शामिल अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। ध्यान रहे कि टियर 1 परीक्षा में सफल अभ्यर्थी ही टियर 2 परीक्षा में शामिल होने के योग्य होंगे। यह परीक्षा (SSC CHSL Tier 2 Exam 2023 Date) 2 नवंबर 2023 को आयोजित की जाएगी।

SSC CHSL Tier I Result 2023: कब आएगा टियर 1 रिजल्ट

एसएससी सीएचएसएल टियर 1 परीक्षा का आयोजन 2 अगस्त से 17 अगस्त तक किया गया था। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 19 अगस्त को जारी की गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, टियर 1 परीक्षा का रिजल्ट सितंबर के आखिरी सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अपडेट आते ही सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा।

How to Download SSC CHSL Tier I Result 2023

  • एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
  • फिर सीएचएसएल टियर 1 रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने रिजल्ट का एक पीडीएफ खुल जाएगा।
  • अभ्यर्थी इस पीडीएफ में अपना नाम और रोल नंबर चेक कर सकते हैं।

SSC CHSL Sarkari Result 2023: टियर 1 में इतने नंबर जरूरी

एसएससी सीएचएसएल टियर 1 परीक्षा में पास होने के लिए जनरल कैटेगरी के अभ्यर्थियों को कम से कम 30% अंक हासिल करना होगा। वहीं, ओबीसी / ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को 25% और अन्य वर्ग के लोगों को 20% न्यूनतम अर्हता अंक प्राप्त करना जरूरी है। रीक्षा के माध्यम से विभिन्न सरकारी विभागों में लोअर डिवीजनल क्लर्क, जूनियर सेक्रेटिएट असिस्टेंट और डाटा एंट्री ऑपरेटर पदों पर भर्ती की जाएगी।

SSC Result 2023: सीजीएल रिजल्ट का भी इंतजार

एसएससी की ओर से कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) टियर 1 परीक्षा का रिजल्ट भी जल्द ही जारी किया जा सकता है। टियर 1 परीक्षा का आयोजन 14 जुलाई से 27 जुलाई तक किया गया था। वहीं, टियर 2 परीक्षा 25 अक्टूबर, 26 अक्टूबर और 27 अक्टूबर को होगी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article