SSC CHSL 2022 Answer Key: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (CHSL) परीक्षा की फाइनल आंसर Key जारी कर दी है। उम्मीदवार अपने रजिस्टर्ड आईडी और पासवर्ड के जरिये लॉगइन करके 30 जून तक अपने पर्सलन मार्क्स भी देख सकते हैं। आयोग ने इससे पहले 19 मई को CHSL टियर 1 का रिजल्ट घोषित किया था। डीईएसटी में उपस्थित होने के लिए अनंतिम रूप से शॉर्टलिस्ट किए गए 520 उम्मीदवारों की एक अतिरिक्त लिस्ट 02 जून को जारी की गई थी। परीक्षा में शामिल रहे उम्मीदवार आंसर सीट की जांच आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in के जरिए चेक कर सकते हैं।
SSC CHSL 2022 Answer Key ऐसे करें चेक
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
- इसके बाद होमपेज पर SSC CHSL फाइनल आंसर KEY 2022 लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया पेज ओपन होगा जहां नोटिस और फाइनल आंसर KEY लिंक होगा।
- अब जरूरी क्रेडेंशियल भरें करें।
- उसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- SSC CHSL फाइनल आंसर KEY की एक कॉपी डाउनलोड कर अपने पास रख लें।
