एजुकेशन

SSC CGL Tier 2 Answer Key OUT: एसएससी सीजीएल टियर 2 की आंसर की जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक

SSC CGL Tier 2 Answer Key 2025 Released: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) की तरफ से कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (SSC CGL) टियर 2 परीक्षा के लिए आंसर की जारी कर दी गई है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स SSC Exam की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर आंसर की चेक कर सकते हैं। आंसर की चेक करने के साथ-साथ ऑब्जेक्शन फाइल करने का विकल्प भी दिया गया है।

Image

SSC CGL आंसर की 2025

SSC CGL Tier 2 Answer Key 2025 Released: एसएससी सीजीएल परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है। स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) की तरफ से कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (SSC CGL) टियर 2 परीक्षा के लिए आंसर की जारी कर दी गई है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स SSC Exam की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर आंसर की चेक कर सकते हैं।

एसएससी सीजीएल 2024 के लिए टियर 1 का रिजल्ट जारी होने के बाद टियर 2 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के लिए परीक्षाओं का आयोजन 18 जनवरी से 20 जनवरी 2025 के बीच हुआ था। एग्जाम में शामिल होने वाली उम्मीदवार नीचे दिए स्टेप्स से आंसर की चेक कर सकते हैं।

SSC CGL Answer Key ऐसे करें चेक

  • आंसर की चेक करने के लिए कैंडिडेट्स सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- ssc.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट की होम पेज पर Latest News पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर SSC Combined Graduate Level CGL Examination 2024 Tier II Answer Key के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आंसर की चेक करने के विकल्प पर जाएं।
  • इसके बाद आंसर की अपने सेट के अनुसार चेक कर सकते हैं।
  • आंसर की चेक करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

SSC CGL Examination 2024 Tier 2 Answer Key यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।

SSC CGL आंसर की में ऑब्जेक्शन

SSC CGL आंसर की आपत्ति विंडो एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर खुल गई है और 24 जनवरी, 2025 को बंद हो जाएगी। जो उम्मीदवार आंसर की के खिलाफ आपत्तियां उठाना चाहते हैं, उन्हें चुनौती दिए गए हर सवाल या जवाब के लिए 100 रुपये की फीस का भुगतान करना होगा।

ध्यान रहे कि 24 जनवरी को शाम 06:00 बजे के बाद प्राप्त अभ्यावेदन किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं किए जाएंगे। आंसर की पर प्राप्त ऑब्जेक्शन को सॉल्व करने के बाद ही रिजल्ट जारी किया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- ssc.gov.in पर जाना होगा।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article