एजुकेशन

SSC CGL Tier 1 Exam 2023: सीजीएल टियर 1 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, जानें कब से कब तक परीक्षा व कब आएंगे रिजल्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 11, 2023, 10:54 AM IST

SSC CGL Tier 1 Exam 2023 Admit Card: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (टियर - I), 2023 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार एसएससी की क्षेत्रीय वेबसाइट ssc.nic.in से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

सीजीएल टियर 1 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी (image - canva)

Staff Selection Commission - Combined Graduate Level Examination Tier 1 Admit Card जारी कर दिया गया है, लेकिन यह प्रवेश पत्र आधिकारिक मुख्य साइट पर नहीं बल्कि क्षेत्रीय वेबसाइट पर जारी किए गए हैं। बता दें, तीन दिन बाद परीक्षा का आयोजन किया जाएगा, उम्मीदवार यहां से डाउनलोड लिंक देख सकते हैं।

एसएससी सीजीएल 2023 परीक्षा कब से कब तक है? कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) सीजीएल टियर 1 परीक्षा 14 जुलाई से 27 जुलाई तक आयोजित की जाएगी।

एसएससी सीजीएल 2023 हॉल टिकट कैसे डाउनलोड करें

  • एसएससी क्षेत्रीय वेबसाइटों पर जाएं
  • होम पेज पर एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें
  • अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें
  • हॉल टिकट डाउनलोड करें और भविष्य में उपयोग के लिए एक प्रति सहेज कर रखें।
Direct link to download admit card for Eastern Region

परीक्षा देश के विभिन्न केंद्रों पर कई पालियों में आयोजित की जाएगी। एसएससी सीजीएल टियर 1 परीक्षा 2023 उन उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण परीक्षा है जो सरकारी विभागों और मंत्रालयों में काम करना चाहते हैं। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक पंजीकरण कराया है, वे शेड्यूल के अनुसार आधिकारिक वेबसाइट से अपना एसएससी सीजीएल टियर 1 एडमिट कार्ड 2023 (SSC CGL Tier 1 Exam Admit Card) डाउनलोड कर सकते हैं।

एसएससी सीजीएल टियर 1 परीक्षा 2023 के लिए दिशा निर्देश

एसएससी एसआर सीजीएल एडमिट कार्ड 2023 टियर 1 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसकी फोटोकॉपी भी रखने की सलाह दी जाती है। किसी भी उम्मीदवार को हॉल टिकट की प्रति और वैध पहचान प्रमाण के बिना परीक्षा हॉल के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी गई है। परीक्षा शुरू होने के बाद प्रवेश द्वार पर किसी भी अभ्यर्थी को एंट्री नहीं दी जाएगी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article