एजुकेशन

SSC CGL Result 2023 Expected Date: इस तारीख से पहले जारी होगा एसएससी टियर 1 परीक्षा का परिणाम

SSC CGL Result 2023 Expected Date, Tier 1 Merit List PDF: कर्मचारी चयन आयोग ने संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा टियर 1 के नतीजे जारी करने की तैयारी कर ली है। एसएससी सीजीएल टियर 1 परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर घोषित किए जाएंगे। उम्मीदवार यहां से अनुमानित तिथि देखे।

Image

एसएससी टियर 1 परीक्षा का परिणाम

SSC CGL Result 2023 Expected Date, Tier 1 Merit List PDF: संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा टियर 1 परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर है। एसएससी सीजीएल टियर 1 के नतीजे जारी करने की तैयारी कर ली है। एसएससी सीजीएल टियर 1 परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर घोषित किए जाएंगे। उम्मीदवार यहां से अनुमानित तिथि देख सकते हैं।

SSC CGL Tier 1 के जरिये कितने पद भरे जाएंगे?

यह भर्ती अभियान विभिन्न केंद्र सरकार की रिक्तियों में 7,500 स्नातक स्तर की रिक्तियों के लिए है। इसके बाद टियर 2 परीक्षा का आयोजन किया जाएगा, जो कि अक्टूबर में निर्धारित है। जैसे ही कम्प्लीट शिड्यूल जारी किया जाएगा, टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन पेज पर लिंक उपलब्ध करा दिया जाएगा।

कब हुई थी SSC CGL Tier 1 परीक्षा

एसएससी सीजीएल टियर 1 परीक्षा 14 से 27 जुलाई तक आयोजित की गई थी। इसके बाद अनंतिम उत्तर कुंजी (Provisional Answer Key) अगस्त में जारी की गई थी। आपत्तियां उठाने की विंडो 4 अगस्त को बंद कर दी गई थी। इसके बाद से नतीजों का इंतजार है।

किस तारीख को आएगा SSC CGL Tier 1 परीक्षा का परिणाम

चुनौती दिए गए प्रति प्रश्न/उत्तर के लिए 100 रुपये का शुल्क था, यदि चुनौती सही होगी तो अनंतिम उत्तर कुंजी में बदलाव करके फाइनल आंसर की जारी कर दी जाएगी। बता दें, कर्मचारी चयन आयोग की संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा टियर 1 परीक्षा का परिणाम इसी माह सितंबर में जारी किया जाएगा, हालांकि तिथि स्पष्ट नहीं है, लेकिन 20 सितंबर से पहले रिजल्ट आने की उम्मीद है।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article