एजुकेशन

SSC CGL 2021 Final Result Released: जारी हुआ एसएससी का सीजीएल रिजल्ट, ssc.nic.in डाउनलोड लिंक यहां देखें

  • Authored by: प्रभाष रावत
  • Updated Mar 17, 2023, 08:21 PM IST

SSC CGL 2021 Final Result Out: कर्मचारी चयन आयोग यानी एसएससी के रिजल्ट का डाउनलोड लिंक आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in की मदद से जारी किया जाएगा। यहां पर स्टेप्स और रिजल्ट डाउनलोड के लिए डायरेक्ट लिंक को उम्मीदवार चेक कर सकते हैं। आने वाले समय में इसी आधिकारिक वेबसाइट पर एसएससी सीजीएल के अपडेट जारी होंगे।

Image

SSC CGL 2021 का फाइनल रिजल्ट जारी

SSC CGL 2021 Final Result Download: एसएससी यानी कर्मचारी चयन आयोग की ओर से संयुक्त ग्रेजुएट स्तरीय परीक्षा या एसएससी सीजीएल 2021 का अंतिम परिणाम या फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस परिणाम को लेकर उम्मीदवार अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in के माध्यम से चेक कर सकते हैं। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, नियुक्ति के लिए कुल 7541 उम्मीदवारों की प्रोविजनल सिफारिश की गई है।

SSC CGL 2021 Final Result: कैसे चेक करें एसएससी सीजीएल रिजल्ट

कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं

होम पेज पर, रिजल्ट टैब पर क्लिक करें।

इसके बाद ग्यारहवीं के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।

एसएससी सीजीएल फाइनल रिजल्ट मेरिट लिस्ट स्क्रीन पर दिखाई देगी।

एसएससी रिजल्ट डाउनलोड करके भविष्य के लिए प्रिंटआउट भी निकाल लें।

एसएससी सीजीएल के चयनित और गैर-चयनित उम्मीदवारों के विस्तृत अंक 23 मार्च को आयोग की वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे। यह सुविधा 6 अप्रैल तक उपलब्ध होगी। उम्मीदवार अपनी रजिस्टर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करते हुए अपने व्यक्तिगत मार्क्स को चेक कर सकते हैं।

प्रभाष रावत
प्रभाष रावतauthor

रक्षा और अंतर्राष्ट्रीय कूटनीतिक विषयों में विशेष रुचि रखने वाले प्रभाष रावत कुछ-ना-कुछ नया सीखते रहने में विश्वास करते हैं। बीते 5 साल से ज्यादा समय में पत्रकारिता की कई बीट पर काम करने का अनुभव। साथ ही संवाद और लेखन से खुद को व्यक्त करने के अलावा आध्यात्म भी इनके जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

और पढ़ें
End of Article