एजुकेशन

SSC CGL Exam Postponed 2025: बिग अपडेट! स्थगित हुई एसएससी सीजीएल पहले चरण की परीक्षा

SSC CGL Exam Postponed 2025: कर्मचारी चयन आयोग ने 13 अगस्त से प्रस्तावित कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (सीजीएल) परीक्षा 2025 स्थगित कर (SSC CGL Exam Postponed 2025) दिया है। अब परीक्षा सितंबर के पहले सप्ताह में आयोजित (SSC CGL Exam Postponed) की जाएगी। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर परीक्षा का संशोधित कार्यक्रम चेक कर सकते हैं।

Image

SSC CGL Exam Postponed 2025: स्थगित हुई एसएससी सीजीएल की परीक्षा

SSC CGL Exam Postponed 2025: एसएससी सीजीएल की परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (SSC CGL Exam Postponed 2025) खबर है। स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने 13 अगस्त से प्रस्तावित कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (सीजीएल) परीक्षा 2025 को स्थगित कर (SSC CGL Exam Postponed) दिया है। अब यह परीक्षा सितंबर के पहले सप्ताह से आयोजित की जाएगी। जल्द ही परीक्षा का संशोधित कार्यक्रम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

SSC CGL Exam Postponed 2025: आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य

SSC ने दावा किया कि सर्वोच्च न्यायालय ने SSC को कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBE) आयोजित करने के तरीके में कुछ सुधार लागू करने का निर्देश दिया था। इन आदेशों के अनुपालन के लिए एसएससी ने CBE आयोजित करने के लिए एक संशोधित मॉडल को अपनाया है। इसी क्रम में उम्मीदवारों के लिए आधार प्रमाणीकरण को अनिवार्य किया गया है ताकि नकल और अन्य गड़बड़ियों को रोका जा सके। 24 जुलाई से 2 अगस्त तक आयोजित सेलेक्शन पोस्ट फेज 13 परीक्षा के दौरान व अन्य कारणों से कई अभ्यर्थी परीक्षा देने से वंचित रह गए थे। वहीं डेटा विश्लेषण में पता चला कि करीब 55 अभ्यर्थियों के डेटा में खामियां हैं। स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने इन सभी अभ्यर्थियों को 29 अगस्त को आयोजित परीक्षा में शामिल होने का मौका देना का निर्णय लिया है।

SSC CGL Exam Postponed: रजिस्टर्ड मेल आईडी और मोबाइल नंबर पर मिलेगी सूचना

एसएससी की ओर से जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक इन उम्मीदवारों को उनके पंजीकृत ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर पर सूचना भेजी जाएगी। यहां अभ्यर्थियों को उन तीन शहरों में से एक केंद्र सौंपा जाएगा, जिसके लिए उन्होंने सर्वोत्तम प्रयास के आधार पर अपनी वरीयता का प्रयोग किया था और वे 26 अगस्त 2025 से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। ध्यान रहे ऐसे उम्मीदवारों के संबंध में, जिन कारणों से उन्हें परीक्षा देने का एक और मौका दिया जा रहा है, 24 जुलाई से 2 अगस्त 2025 के दौरान आयोजित उनकी पिछली परीक्षा पर विचार नहीं किया जाएगा और उन्हें 29 अगस्त 2025 को परीक्षा देने की सलाह दी जाती है।
Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article