SSC CGL 2025 Admit Card Tier 1 Release Date: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) जल्द ही संयुक्त स्नातक स्तरीय (CGL) परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। एक अनुमानित तिथि की बात करें, तो (SSC CGL 2025 Admit Card Kab Aayega) अगले एक सप्ताह में इन्हें डाउनलोड किया जा सकेगा। एक बार जारी होने के बाद इच्छुक उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in से इन्हें चेक व डाउनलोड कर सकेंगे।
आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, SSC CGL Exam 2025 का आयोजन 13 से 30 अगस्त के बीच किया जाएगा। पिछले वर्षों के रुझानों के अनुसार, हॉल टिकट अब तक जारी हो जाने चाहिए थे, लेकिन आयोग ने अभी तक भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी नहीं किए हैं।
SSC CGL 2025 Admit Card Download करने का क्या है तरीका?
SSC CGL 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के चरण देखें:-
चरण 1: आधिकारिक SSC वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
चरण 2: रजिस्टर या लॉगिन टैब पर क्लिक करें।
चरण 3: फिर लॉग इन करने और हॉल टिकट देखने के लिए अपना यूजरनेम या रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड (SSC रजिस्ट्रेशन पासवर्ड) दर्ज करें।
चरण 4: लॉगिन बटन पर क्लिक करें और अगली विंडो से SSC CGL 2025 Admit Card Tier 1 Download करें।
चरण 5: भविष्य के संदर्भ के लिए हॉल टिकट को सुरक्षित रखें और उसका प्रिंट आउट ले लें।
उम्मीदवारों को अपने SSC CGL Tier 1 Hall Ticket पर अंकित जन्मतिथि (दिन, महीना और वर्ष) दर्शाने वाला एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना होगा। टियर 2 परीक्षा संभवतः दिसंबर 2025 में शुरू होगी।
परीक्षा हॉल में जाने से पहले इन बातों का रखें खास ध्यान
उम्मीदवारों को नोजपिन, कंगन, झुमके, ताबीज, कड़ा आदि पहनने से बचना चाहिए। यदि धर्म/रीति-रिवाजों के कारण उम्मीदवारों को विशिष्ट पोशाक पहननी पड़ती है, तो तलाशी में अधिक समय लग सकता है, इसलिए उम्मीदवारों को परीक्षा स्थल पर जल्दी पहुंचने की जरूरत है।
