एजुकेशन

SSC Board Result 2025 Maharashtra: आज इस समय जारी होगा महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट, रोल नंबर से ऐसे करें डाउनलोड

SSC Board Result 2025 Maharashtra Today at mahresult.nic.in, sscresult.mkcl.org: महाराष्ट्र बोर्ड एसएससी यानी कक्षा 10वीं परीक्षा का रिजल्ट आज 13 मई को जारी कर दिया जाएगा। स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in, sscresult.mkcl.org और sscresult.mahahsscboard.in पर रोल नंबर दर्ज करके नतीजे देख सकेंगे।

Image

SSC Board Result 2025 Maharashtra

SSC Board Result 2025 Maharashtra Today at mahresult.nic.in, sscresult.mkcl.org: महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट का इंतजार आज खत्म हो जाएगा। महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) की ओर से एसएससी यानी कक्षा 10वीं परीक्षा का रिजल्ट आज 13 मई को जारी कर दिया जाएगा। महाराष्ट्र बोर्ड एसएससी रिजल्ट की घोषणा दोपहर 1 बजे की जाएगी। स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in, sscresult.mkcl.org और sscresult.mahahsscboard.in पर रोल नंबर दर्ज करके नतीजे देख सकेंगे। हालांकि, वेबसाइट क्रैश होने पर रिजल्ट एसएमएस और डिजिलॉकर पर भी चेक किया जा सकता है। एसएमएस से रिजल्ट चेक करने के लिए आपको MHSSC<स्पेस> Seat Number टाइप करके आपको 57766 पर भेजना होगा। कुछ ही मिनटों में रिजल्ट आपके मोबाइल पर आ जाएगा।

Maharashtra Board 10th Result 2025: लाखों स्टूडेंट्स ने दी परीक्षा

महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा का आयजोन 21 फरवरी से 17 मार्च 2025 तक किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस साल महाराष्ट्र एसएससी परीक्षा में कुल 16.11 लाख से अधिक स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। अब सभी बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि इस परीक्षा में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को सभी विषयों में कम से कम 35 फीसदी अंक हासिल करना अनिवार्य होगा।

How to download Maharashtra Board SSC Result 2025

  • महाराष्ट्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर 10वीं एसएससी रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

Maharashtra Board SSC Result 2025: बीते साल ऐसा रहा रिजल्ट

बीते साल महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा के लिए कुल 15,60,154 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन किया था। जबकि, इस परीक्षा में 15,49,326 स्टूडेंट्स शामिल हुए और 14,84,431 स्टूडेंट्स को सफल घोषित किया गया।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article