देश

जम्मू के RS Pura में फिर पाकिस्तानी ‘जासूस कबूतर’! पैर में बंधी मिली 11 अंकों वाली संदिग्ध रिंग, एजेंसियां अलर्ट

जम्मू के आरएस पुरा सेक्टर में संदिग्ध पाकिस्तानी कबूतर मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने कबूतर पकड़ा, उसके पैर में नंबर वाली रिंग बंधी थी। रिंग पर लिखे 11 अंकों के कोड की जांच शुरू कर दी गई है।

Image

प्रतीकात्मक AI Image

जम्मू-कश्मीर के आरएस पुरा सेक्टर में एक बार फिर पाकिस्तानी कबूतर मिलने से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। कबूतर के पैर में एक रिंग बंधी हुई थी, जिस पर 03065920248 नंबर लिखा हुआ मिला है। बताया जा रहा है कि यह कबूतर पाकिस्तान की तरफ से उड़कर अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर आरएस पुरा सेक्टर में पहुंचा।

कबूतर मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने उसे कब्जे में लेकर उसके पैर में बंधी रिंग और उस पर लिखे नंबर की जांच शुरू कर दी है।

उसके पैर में रिंग बांधने का मकसद क्या था?

सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि कबूतर कहां से आया और उसके पैर में रिंग बांधने का मकसद क्या था। रिंग पर दर्ज मोबाइल नंबर के आधार पर भी जानकारी जुटाई जा रही है।

पाकिस्तान की तरफ से आए कबूतर मिलने के मामले

आरएस पुरा सेक्टर में इस तरह का यह हालिया समय में एक और मामला बताया जा रहा है। सीमावर्ती इलाकों में पहले भी पाकिस्तान की तरफ से आए कबूतर मिलने के मामले सामने आते रहे हैं, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां ऐसे मामलों की गहन जांच करती हैं।

चन्न खत्रियां इलाके में एक कबूतर पकड़ा गया था

इससे पहले सितंबर की शुरूआत में अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे कठुआ जिले के हीरानगर स्थित चन्न खत्रियां इलाके में एक कबूतर पकड़ा गया था। इसके पैर में बंधी रिंग पर पाकिस्तानी टेलीकॉम कोड वाला मोबाइल नंबर दर्ज था। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां इस घटना के बाद सतर्क हो गई हैं और कबूतर व रिंग की गहन जांच की जा रही है।बता दें कि पिछले कुछ वर्षों में सुरक्षा बलों ने इस क्षेत्र में घुसपैठ के कई प्रयासों को विफल किया है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article