SSB Head Constable Admit Card 2026 Released: एसएसबी हेड कांस्टेबल की भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (SSB Head Constable Admit Card 2026) खबर है। सशस्त्र सीमा बल SSB ने हेड कॉन्स्टेबल मिनिस्ट्रियल परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर (SSB Head Constable Admit Card) दिया है। यहां आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssb.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इस भर्ती परीक्षा के जरिए कुल 115 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी।
SSB Head Constable Exam Date: कब होगी एसएसबी हेड कांस्टेबल की परीक्षा
बता दें हेड कॉन्स्टेबल मिनिस्ट्रियल परीक्षा का आयोजन 07 जुलाई, 2026 को किया जाएगा। परीक्षा में उम्मीदवारों से सामान्य जागरूकता, गणित, रीजनिंग, हिंदी, अंग्रेजी आदि विषयों से 100 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि दो घंटे निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
SSB Head Constable Admit Card 2026 Download: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- सबसे पहले SSB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर SSB Head Constable Admit Card 2026 Download लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
SSB Head Constable Admit Card 2026 Download: एडमिट कार्ड पर होगी ये जानकारी
- एडमिट कार्ड
- अभ्यर्थी का नाम
- माता पिता का नाम
- रजिस्ट्रेशन नंबर
- डेट ऑफ बर्थ
- परीक्षा का नाम
- परीक्षा केंद्र का नाम
- परीक्षा केंद्र का पता
- हस्ताक्षर
SSB Head Constable Admit Card: एडमिट कार्ड अनिवार्य
यहां अभ्यर्थियों को बिना एडमिट कार्ड के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड की छायाप्रति व पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ ले जाना न भूलें।
