एजुकेशन

Success Story: लीक से हटकर शुभम प्रधान ने गेमिंग की दुनिया में कमाया नाम, साझा किए डिजिटल वर्ल्ड में सफल होने के टिप्स

Shubham Pradhan Success Story: आज हम आपको जिस युवा की कहानी बताने जा रहे हैं उसने 13 साल की उम्र में यूट्यूब से गेमिंग के गुर सीखे और आज गेमिंग की दुनिया में काफी जाना पहचाना नाम बन गए हैं। आज के दौर में सफलता की परिभाषा बदली है। जहां पहले केवल डॉक्टर, इंजीनियर, प्रोफेसर या दूसरी सरकारी नौकरियों में जाने वाले युवाओं के ही उदाहरण दिए जाते हैं, वहीं अब लीक से हटकर फील्ड में नाम कमाने वाले युवा भी छात्रों को प्रेरित कर रहे हैं।

Image

Shubham Pradhan Success story

Shubham Pradhan Success Story: सफलता उन्हीं लोगों को मिलती है जो लीक से हटकर चलते हैं। आज के दौर में सफलता की परिभाषा बदली है। जहां पहले केवल डॉक्टर, इंजीनियर, प्रोफेसर या दूसरी सरकारी नौकरियों में जाने वाले युवाओं के ही उदाहरण दिए जाते हैं, वहीं अब लीक से हटकर फील्ड में नाम कमाने वाले युवा भी छात्रों को प्रेरित कर रहे हैं। आज हम आपको जिस युवा की कहानी बताने जा रहे हैं उसने 13 साल की उम्र में यूट्यूब से गेमिंग के गुर सीखे और आज गेमिंग की दुनिया में काफी जाना पहचाना नाम बन गए हैं।

नोएडा के सेक्टर 24 में आयोजित एक कार्यक्रम में, युवा गेमिंग क्रिएटर्स के बीच चर्चा का केंद्र बने शुभम प्रधान ने अपनी यात्रा और यूट्यूब पर सफलता के गुर साझा किए। इस कार्यक्रम में उन्होंने बताया कि किस तरह सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने डिजिटल दुनिया में अपनी पहचान बनाई। शुभम ने कम उम्र में ही यूट्यूब की दुनिया में कदम रखा और अब वे लाखों दर्शकों तक अपनी पहुंच बना चुके हैं।

टेक्नोलॉजी को बनाया करियर

17 सितंबर 2008 को जन्मे शुभम को बचपन से ही गेमिंग और टेक्नोलॉजी का शौक था, जिसे उन्होंने अपने करियर में बदलने का फैसला किया। साल 2020 में, जब वह महज 13 साल के थे, तब उन्होंने यूट्यूब पर अपने सफर की शुरुआत की। शुरुआती दौर में सीमित संसाधनों के बावजूद, उन्होंने लगातार मेहनत की और अपनी क्रिएटिविटी से दर्शकों का ध्यान खींचा। उनके यूट्यूब चैनल शुभम गेमिंग डूड पर आज 1.5 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं।

साझा किए यूट्यूब पर सफलता पाने के टिप्स

1. सामग्री सबसे महत्वपूर्ण है – शुभम के अनुसार, यूट्यूब पर सफल होने के लिए कंटेंट क्वालिटी पर ध्यान देना बेहद जरूरी है। ट्रेंड्स को फॉलो करने के बजाय अपने स्टाइल और ऑरिजिनल कंटेंट पर फोकस करना चाहिए।

2. नियमितता बनाए रखें – उन्होंने बताया कि शुरुआत में सफलता मिलना आसान नहीं होता, लेकिन अगर आप नियमित रूप से वीडियो पोस्ट करते हैं और दर्शकों को जोड़ते हैं, तो धीरे-धीरे ग्रोथ होती है।

3. इंगेजमेंट पर ध्यान दें – सिर्फ वीडियो डालने से काम नहीं चलता, दर्शकों के साथ जुड़ना भी जरूरी है। कमेंट्स का जवाब देना, लाइव स्ट्रीमिंग करना और सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना जरूरी है।

4. यूट्यूब के एल्गोरिदम को समझें – शुभम का कहना है कि शुरुआती दौर में उन्होंने भी कई गलतियां कीं, लेकिन समय के साथ यूट्यूब एल्गोरिदम को समझकर अपने वीडियो की रीच बढ़ाने में सफल रहे। सही कीवर्ड्स, थंबनेल और आकर्षक टाइटल का उपयोग करने से वीडियो की विजिबिलिटी बढ़ती है।

5. धैर्य और निरंतरता जरूरी है – उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि एक समय उनका एक वीडियो 23 मिलियन व्यूज तक पहुंच गया था, जिससे उन्हें जबरदस्त लोकप्रियता मिली, लेकिन बाद में कॉपीराइट कारणों से वह वीडियो हटा दिया गया और उनके चैनल को डिमोनिटाइज़ भी कर दिया गया। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और दोबारा मेहनत कर अपने चैनल को आगे बढ़ाया।

शुभम ने इस बात पर जोर दिया कि कोई भी यूट्यूब पर सफल हो सकता है, बस जरूरी है कि सही दिशा में मेहनत की जाए। उन्होंने युवा गेमिंग क्रिएटर्स को सलाह दी कि वे शुरुआत में संसाधनों की कमी से घबराने के बजाय अपने कौशल को सुधारने और दर्शकों से कनेक्ट करने पर ध्यान दें। यूट्यूब एक लंबी दौड़ है, जहां टिके रहने वाले ही सफल होते हैं।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article