Patna, Bihar Schools Summer Vacation 2023: गर्मी अपना प्रचंड रूप दिखा रही है। बिहार में बीते दिनों वर्षा के कारण तापमान में गिरावट आने से लोगों को गर्मी से राहत मिली थी लेकिन अब फिर पछुआ के कारण प्रदेश में अधिकतम तापमान में वृद्धि हुई है। गर्मी के चलते स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश को लेकर हलचल तेज हो गई है। कई राज्यों में गर्मियों की छुट्टियां यानी समर वेकेशन की घोषणा हो गई है। वहीं अब उत्तर प्रदेश के स्कूलों के बाद अब पटना बिहार के स्कूलों की ग्रीष्मकालीन अवकाश की तारीख भी सामने आ गई है। पटना के स्कूलों में 21 दिन की समर वेकेशन होगी। जानें कब से कब तक बंद रहेंगे पटना के स्कूल।
Summer Vacation in Bihar Schools 2023
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पटना के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में अलग अलग डेट्स पर समय वेकेशन रहेगा। पटना के सरकारी स्कूलों में 6 जून से 27 जून तक गर्मी की छुट्टी रहेगी। एक तरह से 21 दिन तक पटना के स्कूल समर वेकेशन के चलते बंद रहेंगे।
Patna Summer Vacation 2023
पटना के प्राइवेट स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश मई के तीसरे सप्ताह में शुरू हो जाएंगे। कई प्राइवेट स्कूलों ने समर वेकेशन की डेट अनाउंस कर दी है। स्कूलों में समर कैंप का आयोजन भी किया जाएगा, जहां बच्चों को कई गतिविधियां सीखने को मिलेंगी।
Patna Schools Summer Vacation
पटना के केंद्रीय विद्यालय में 8 मई से 16 जून तक समर वेकेशन रहेंगे। वहीं पटना के सेंट जेवियर्स हाईस्कूल में 18 मई से 19 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा। इसी तरह सेंट जोसेफ कॉन्वेंट में 13 मई से 18 जून, कार्मेल हाई स्कूल में 13 मई से 16 जून, लोयला हाई स्कूल में 19 मई से 19 जून तक गर्मी की छुट्टी रहेगी।
