एजुकेशन

School Timing Changed: यूपी के इस जिले में हुआ स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव, अब इस समय पर चलेंगी क्लासेज

School Timing Changed, Noida School Timing: मौसम के बदलते मिजाज को देखते हुए यूपी के कई जिलों में स्कूलों की टाइमिंग में भी बदलाव कर दिया गया है।

Image

Noida School Timing

School Timing Changed, Noida School Timing: मौसम में सुधार होने के साथ ही तापमान में वृद्धि हुई है और दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में कोहरा काफी कम हो गया है। ऐसे में मौसम के बदलते मिजाज को देखते हुए नोएडा जिला प्रशासन ने स्कूलों के समय में बदलाव (Noida School Timing Change) का आदेश जारी किया है। जिसके अनुसार, नोएडा में सभी बोर्डों के सभी स्कूलों का समय पहले की तरह कर दिया जाएगा।

डीएम ने जारी किया आदेश

गौतमबुद्ध नगर के डीएम मनीष कुमार वर्मा के कार्यालय से शनिवार को जारी निर्देश में कहा गया कि जिले के सभी स्कूलों में नर्सरी से 12वीं तक की कक्षाएं सोमवार से सुबह 8:30 बजे से शुरू होंगी। यह आदेश सभी बोर्डों के स्कूलों पर लागू होगा। बता दें कि जनवरी 2024 में ठंडे मौसम के कारण नर्सरी से 8वीं तक की कक्षाओं का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक कर दिया गया था।

सभी स्कूलों के लिए अनिवार्य

जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मवीर सिंह की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, नर्सरी से 12वीं तक की सभी कक्षाएं 12 फरवरी से सुबह 8:30 बजे से संचालित की जाएंगी। स्कूल के समय में बदलाव का पालन गौतमबुद्धनगर में संचालित सभी शैक्षणिक संस्थानों को अनिवार्य रूप से करना होगा।

आगरा में भी बदला स्कूलों का समय

आगरा में फिलहाल तापमान में कमी नहीं हो रही है। ऐसे में जिला विद्यालय निरीक्षक ने नर्सरी से 12वीं तक की सभी कक्षाएं 12 फरवरी से सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक संचालित करने का आदेश जारी किया है। स्टूडेंट्स व अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि टाइमिंग को लेकर एक बार संबंधित स्कूल से जरूर संपर्क कर लें।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article