School Closed Today News State Wise List: कड़ाके की ठंड की वजह से स्कूल बंद को लेकर तमाम अपडेट्स आ रहे हैं। अत्यधिक ठंड के साथ घना कोहरा और शीतलहर भी जनजीवन को प्रभावित कर रहा है। ऐसे में जिलाधिकारी या तो स्कूलों को बंद रखने का आदेश दे रहे हैं या स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया है। इस कपकपाने वाली ठंड के बढ़ते प्रभाव की वजह से वाराणसी जनपद में कक्षा प्री-प्राइमरी से कक्षा 5 तक के सभी विद्यालय आज 26 दिसंबर, शुक्रवार को बंद रहेंगे। यह आदेश राजकीय, परिषदीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, निजी मान्यता प्राप्त और सीबीएसई, आइसीएसई सहित सभी बोर्डों पर लागू होगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव के अनुसार, विद्यालयों में शिक्षण कार्य नहीं होगा। हालांकि विभागीय और अन्य आवश्यक कार्य किए जा सकेंगे। यानी शिक्षक एवं कर्मचारी विद्यालय में उपस्थित रहेंगे। उन्होंने आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
बिजनौर जिले में कड़ाके की सर्दी और घने कोहरे का प्रकोप जारी है। अत्यधिक ठंड के कारण जिला प्रशासन ने इंटरमीडिएट तक के सभी स्कूलों में 26 दिसंबर, शुक्रवार को अवकाश घोषित कर दिया है। यह आदेश जिलाधिकारी जसजीत कौर के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी किया गया है। अत्यधिक ठंड, घने कोहरे और शीतलहर के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए जिलाधिकारी वाराणसी के निर्देश पर वाराणसी जनपद में कक्षा प्री-प्राइमरी से कक्षा 5 तक के सभी विद्यालय 26 दिसंबर, शुक्रवार को बंद रहेंगे।
देखें राज्यवार कहां क्या है अपडेट, School Closed News State Wise
दिल्ली स्कूल बंद, Delhi School Closed
ठंड और क्रिसमस की छुट्टियों के कारण दिल्ली के स्कूल 22 दिसंबर से 27 दिसंबर, 2025 तक बंद चल रहे हैं। यह छुट्टी छात्रों को कड़ाके की ठंड से बचाने के लिए दी गई है।
बिहार स्कूल बंद, Bihar School Closed
कड़ाके की ठंड के कारण, समस्तीपुर जिला प्रशासन ने बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए स्कूलों में छुट्टियों की घोषणा की है।
- प्रभावित कक्षाएं: कक्षा 1 से 8
- छुट्टी की तारीख: 27 दिसंबर, 2025 तक, जबकि 28 दिसंबर को रविवार की छुट्टी रहेगी।
- यह आदेश सरकारी और प्राइवेट स्कूलों, प्री-स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों पर लागू होगा।
केरल स्कूल बंद, Kerala School Closed
केरल जनरल एजुकेशन डिपार्टमेंट ने राज्य भर के स्कूलों के लिए क्रिसमस और नए साल की छुट्टियों बंपर घोषणा की थी। यहां Christmas and New Year की 4 जनवरी तक छुट्टियां रहेंगी।
यूपी स्कूल बंंद, UP School Closed
ठंड, कोहरे और ठिठुरन के वजह से यूपी के लगभग सारे जिले प्रभावित हैं। लेटेस्ट अपडेट की बात करें तो वाराणसी जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद में कक्षा प्री-प्राइमरी से कक्षा 5 तक के सभी विद्यालय आज 26 दिसंबर को बंद रहेंगे। यह आदेश राजकीय, परिषदीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, निजी मान्यता प्राप्त और सीबीएसई, आइसीएसई सहित सभी बोर्डों पर लागू होगा।
पंजाब स्कूल बंद, Punjab School Closed
पंजाब सरकार ने राज्य भर के सभी स्कूलों के लिए आधिकारिक तौर पर सर्दियों की छुट्टियों की घोषणा कर दी है। नोटिस के अनुसार, पंजाब के स्कूलों में सर्दियों की छुट्टियां 10 जनवरी, 2026 तक चलेंगी। इस दौरान छात्रों को आराम करने, परिवार के साथ समय बिताने और अपनी पढ़ाई रिवाइज करने के लिए लंबा ब्रेक मिलेगा।
उत्तराखंड स्कूल बंद, Uttarakhand School Closed
उत्तराखंड में गुरु गोविंद सिंह जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। 27 दिसंबर शनिवार को प्रदेश में सभी स्कूल और दफ्तर बंद रहेंगे। जबकि 28 दिसंबर को रविवार की छुट्टी रहेगी। ध्यान दें, मौसम की मार राज्य व जिलों के अनुसार अलग अलग पड़ रही है, ऐसे में आपको स्कूल से संपर्क कर इस जानकारी को क्रॉस चेक करने की जरूरत है। ज्यादातर जगहों पर कक्षा 1 से पहले की क्लासेस बंद हैं, जबकि कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल के समय में बदलाव किया गया है।
