School Closed Tomorrow: डीएम ने फिर जारी किया आदेश, 26 दिसंबर को भी बंद रहेंगे नर्सरी से 8वीं तक के स्कूल
- Authored by: नीलाक्ष सिंह
- Updated Dec 25, 2025, 10:18 PM IST
School Closed Tomorrow News: ठंड और कोहरे की वजह से सुबह के समय कई जगहों पर घर से निकलना मुश्किल हो गया है। जैसे-जैसे मौसम ठंडा हो रहा है उत्तर भारत समेत दिल्ली, दिल्ली NCR, नोएडा व कई बड़े शहरों में स्कूलों के ऑफलाइन क्लासेस या छुट्टी पर जोर दिया जा रहा है। इस बीच एक नया नोटिस जारी हुआ है, पढ़ें पूरा लेख
26 दिसंबर 2025 को स्कूल बंद
School Closed Tomorrow in UP: उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड व शीतलहर से ज्यादातर जगहों पर बुरा हाल है। हालांकि आज क्रिसमस के दिन दोपहर बाद धूप देखने को मिली, लेकिन सुबह के समय अभी भी निकलने में दिक्कत हो रही है, खासकर स्कूली बच्चों के लिए ये दिक्कत और भी ज्यादा है। (School Closed Tomorrow News) ऐसे में कई जिलों में डीएम के आदेश से स्कूल बंद हैं या समय में बदलाव किया गया है।
सीतापुर में स्कूल बंद, School Closed Tomorrow due to weather
लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, आज गुरुवार 25 दिसंबर को सीतापुर के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह द्वारा जारी कार्यालय आदेश में ये बताया गया है कि डीएम के निर्देश पर नर्सरी से 8 तक के स्कूल 26 दिसंबर को बंद रहेंगे।
यह आदेश परिषदीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त (सीबीएसई, आईसीएसई और अन्य बोर्ड) से संचालित सभी स्कूलों पर लागू होगा।
महाराजगंज में स्कूल बंद, UP School Closed Tomorrow
यूपी के महाराजगंज जिले में डीएम संतोष कुमार शर्मा के निर्देश पर कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों को बंद रखा जाएगा, यहां 26 और 27 दिसंबर दो दिन की छुट्टी है।
हरदोई में स्कूल बंद, UP School Closed Tomorrow Uttar Pradesh
हरदोई जिले में भी डीएम ने कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों को 26 दिसंबर को बंद रखने का फैसला लिया है। आदेश में बताया गया था कि स्कूल में बच्चों के लिए अवकाश रहेगा, लेकिन शिक्षक मौजूद रहकर विद्यालयी कार्य संपादित करेंगे।
गोंडा में स्कूल बंद, UP School Closed Tomorrow Uttar Pradesh Latest News
गोंडा में भी कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों को 26 दिसंबर तक बंद रखने का आदेश जारी हुआ है।
शाहजहांपुर में स्कूल बंद, School Closed News
यूपी के शाहजहांपुर में भी 26 दिसंबर को प्री प्राइमरी तक के स्कूल बंद रहेंगे। जबके कक्षा 1 से 8 तक के छात्रों के लिए स्कूल 10 से 3 चलेगा।
बता दें, कई जगहों पर केवल छात्रों के लिए स्कूल बंद हैं, जबकि कई जगहों पर शिक्षकों के लिए भी, ऐसे में आपको स्कूल से संपर्क कर पूरी तरह से सुनिश्चित होने की जरूरत है कि क्या आपका जाना अनिवार्य है अथवा नहीं।
लखनऊ में स्कूल को लेकर क्या है अपडेट?
राज्य की राजधानी लखनऊ के डीएम ने 23 दिसंबर को आदेश दिया था कि प्री प्राइमरी और नर्सरी तक के स्कूल 24 से 27 दिसंबर तक बंद रहेंगे। जबकि कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों का समय बदल दिया गया है। इनकी कक्षाएं सुबह 10 बजे से 3 बजे तक चलेंगी।
ये भी पढ़ें
उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का कहर जारी है। प्रयागराज और अयोध्या समेत 50 से अधिक जिले घने कोहरे की चपेट में हैं। कई जिलों में विजिबिलिटी जीरो से 10 मीटर तक है।