एजुकेशन

School Closed Today: क्या आज 6 जनवरी को दिल्ली यूपी के स्कूल बंद हैं या नहीं, यहां देखें स्टेट वाइज स्कूल हॉलिडे लिस्ट

School Closed Today, 6 January School Holiday: मौसम विभाग ने दिल्ली यूपी समेत कई राज्यों व शहरों में शीतलहर का अलर्ट जारी कर दिया है। इसके चलते कई राज्यों में स्कूल, कॉलेज व अन्य शैक्षणिक संस्थानों को बंद करने का आदेश दे दिया गया है। ऐसे में यहां आप जान सकते हैं कि क्या आज दिल्ली के स्कूल बंद हैं? क्या आज यूपी के स्कूल बंद हैं? यहां आप जान सकते हैं। Kya Aaj School Band Hai, Kya Aaj School Band Rahega, Delhi School School Closed, UP School Closed

Image

School Closed Today: क्या आज 6 जनवरी को स्कूल बंद हैं या खुले हैं

School Closed Today, 6 January School Holiday: उत्तर भारत में सर्दी का सितम जारी है। पहाड़ों पर लगातार बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में गलन और ठिठुरन बढ़ने (School Open Today Or Not) लगी है। मौसम विभाग ने दिल्ली यूपी समेत कई राज्यों व शहरों में शीतलहर का अलर्ट जारी कर (Kya Aaj School Band Hai) दिया है। इसके चलते कई राज्यों में स्कूल, कॉलेज व अन्य शैक्षणिक संस्थानों को बंद करने का आदेश दे दिया गया है। बीते दिनों सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी स्कूलों में 5 जनवरी तक छुट्टी का ऐलान किया था। वहीं दिल्ली सरकार ने भी स्कूलों में अवकाश घोषित किया था। इस बीच दिल्ली यूपी के छात्र लगातार सर्च कर रहे हैं कि क्या आज स्कूल में छुट्टी है? क्या आज दिल्ली के स्कूल बंद हैं? क्या आज यूपी के स्कूल बंद हैं? यहां आप जान सकते हैं।

Kya Aaj UP Ke School Band Hai: क्या आज यूपी के स्कूल बंद हैं

यूपी के स्कूल के छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरे उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के कारण यूपी स्कूल शीतकालीन अवकाश 2026 बढ़ा दिया गया है। नवीनतम यूपी स्कूल अवकाश आदेश के अनुसार, नर्सरी से कक्षा 8 तक के स्कूल 15 जनवरी तक बंद रहेंगे, जबकि कक्षा 9 से कक्षा 12 तक के स्कूल 5 जनवरी तक बंद रहेंगे। ये यूपी स्कूल शीतकालीन अवकाश 2026 सभी यूपी बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई स्कूलों पर लागू होता है। जो स्कूल दिशानिर्देशों का पालन नहीं करेंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Delhi School Closed: दिल्ली के स्कूलों में छुट्टी का आदेश

दिल्ली के स्कूलों की बात करें तो यहां 15 जनवरी 2026 तक स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। ध्यान रहे यह आदेश राजधानी के सभी सरकारी और प्राइवट स्कूलों के लिए लागू होगा।

Jharkhand School Closed: झारखंड के स्कूलों में छुट्टी

बता दें झारखंड में, खासकर रांची और जमशेदपुर जैसे इलाकों में, भीषण ठंड और खराब मौसम की स्थिति के कारण राज्य सरकार ने 6 जनवरी 2026 तक झारखंड स्कूलों में सर्दियों की छुट्टियों की घोषणा की है। ध्यान रहे राज्य सरकार का यह आदेश प्रदेश के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के लिए लागू होगा।

Punjab School Closed: पंजाब के स्कूलों में छुट्टी

पंजाब के सभी स्कूल 7 जनवरी तक बंद रहेंगे। नियमित कक्षाएं 8 जनवरी से फिर से शुरू होंगी। सरकारी, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त और निजी, सभी प्रकार के स्कूलों के लिए अवकाश की अवधि बढ़ा दी गई है। अभिभावकों और छात्रों से अनुरोध है कि सटीक जानकारी के लिए एक बार अपने स्कूल के प्रधानाचार्य और अध्यापक से संपर्क करें।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article