एजुकेशन

School Closed Today: यूपी के इन जिलों में भारी बारिश के चलते स्कूल बंद, DM ने जारी किया आदेश

School Closed News Today: देश के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। यूपी समेत देश के कई राज्यों में भारी बारिश की वजह से आम जन जीवन व्यस्त हो गया है। ऐसे में स्कूली छात्रों के मन में सबसे बड़ा सवाल है कि क्या मौजूदा स्थिति को देखते हुए उनके स्कूल खुले रहेंगे या फिर बंद कर दिए जाएंगे।

Image

School Closed (Photo Credit: Canva)

School Closed News Today: भारत में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदलने लगा है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, केरल और तमिल नाडु समेत देश के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। यूपी समेत देश के कई राज्यों में भारी बारिश की वजह से आम जन जीवन व्यस्त हो गया है। ऐसे में स्कूली छात्रों के मन में सबसे बड़ा सवाल है कि क्या मौजूदा स्थिति को देखते हुए उनके स्कूल खुले रहेंगे या फिर बंद कर दिए जाएंगे। बता दें कि इसको लेकर नया अपडेट सामने आया है।

प्रयागराज में 7 अगस्त तक स्कूल बंद

प्रयागराज में हो रही लगातार भारी बारिश और जलभराव की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी स्कूलों को 7 अगस्त 2025 तक बंद रखने का फैसला लिया है। आदेश के अनुसार, जिले में प्री प्राइमरी से कक्षा 12वीं तक संचालित समस्त बोर्ड ( बेसिक शिक्षा परिषद, माध्यमिक शिक्षा परिषद, सीबीएसई, आईसीएसई, संस्कृत बोर्ड और अन्य बोर्ड) के सभी स्कूल 5 अगस्त 2025 से 7 अगस्त 2025 तक बंद रहेंगे। सभी स्कूलों को आदेश का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया गया है।

Prayagraj School Closed.

Prayagraj School Closed.

सीतापुर और अलीगढ़ के स्कूल कल बंद

सीतापुर जिले में भी समान आदेश जारी करते हुए जिलाधिकारी और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने स्कूलों को बंद करने की सूचना दी है। यहां कक्षा 1 से 8 तक के सभी परिषदीय, सहायता प्राप्त व मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई व अन्य बोर्ड के स्कूलों को 5 अगस्त को बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। इसी तरह अलीगढ़ के सभी बोर्ड के कक्षा नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूलों को 5 अगस्त को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है।

Sitapur School Closed.

Sitapur School Closed.

जालौन और लखीमपुर में स्कूल बंद

इसी तरह यूपी के जालौन और लखीमपुर खीरी में भी भारी बारिश को ध्यान में रखते हुए सभी परिषदीय, राजकीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई और अन्य समस्त बोर्ड के हिन्दी/अंग्रेजी माध्यम के प्री प्राइमरी से कक्षा 8 तक के सभी स्कूलों में 5 अगस्त और 6 अगस्त को अवकाश घोषित किया गया है।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेय author

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वव... और देखें

End of Article