एजुकेशन

Delhi Rain School Closed Update: दिल्ली एनसीआर में बारिश, क्या बंद रहेंगे नोएडा गाजियाबाद के स्कूल?

School Closed in Delhi NCR Noida Ghaziabad: पूरे देश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इस बीच दिल्ली एनसीआर में बारिश आज यानी 27 दिसंबर 2024 को तेज हवाओं के साथ बारिश का मौसम देखने को मिला है। दिल्ली एनसीआर में कड़ाके की ठंड को देखते हुए ये सवाल सामने आ रहे हैं कि क्या दिल्ली के सटे नोएडा और गाजियाबाद के स्कूलों में छुट्टियां रहेंगी? आइए स्कूलों की छुट्टियों पर लेटेस्ट अपडेट देखते हैं

Image

दिल्ली में बारिश

Photo : iStock

School Closed in Delhi NCR Noida Ghaziabad: दिल्ली एनसीआर में बारिश आज यानी 27 दिसंबर 2024 को तेज हवाओं के साथ बारिश का मौसम देखने को मिला है। मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में 3 दिनों तक बारिश का अलर्ट, कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का पूर्वानुमान जारी किया है। ऐसे में क्या दिल्ली के सटे नोएडा और गाजियाबाद के स्कूलों में छुट्टियां रहेंगी या नहीं?

मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली एनसीआर में आने वाले 2 दिन काफी महत्वपूर्ण है- 27 और 28 दिसंबर को तेज हवाओं यानी तूफान के साथ तेज बारिश की संभावना है। नोएडा और गाजियाबाद के स्कूलों में छुट्टियों को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। हालांकि, बच्चे बेसब्री से विंटर वेकेशन का इंतजार कर रहे हैं।

Winter Vacation in UP: यूपी में शीतकालीन अवकाश

उत्तर प्रदेश में फिलहाल विंटर वेकेशन की घोषणा नहीं हुई है। हालांकि, उत्तर प्रदेश में बीते साल 8वीं तक के स्कूलों के छात्रों के लिए शीतकालीन अवकाश की घोषणा दिसंबर में की गई थी। यूपी के सभी स्कूल पीछले साल स्कूल 31 दिसंबर 2023 से लेकर 14 जनवरी 2024 तक बंद रहे थे।

मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए संभव है कि इस बार भी 31 दिसंबर से यूपी के स्कूलों में शीतकालीन अवकाश रहेगा। जल्द ही इसको लेकर आदेश जारी हो सकता है। वहीं, पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश में 31 दिसंबर से लेकर 4 जनवरी 2025 तक 5 दिनों की शीतकालीन छुट्टियों की घोषणा की गई है। रविवार होने के चलते 5 जनवरी को भी स्कूल बंद रहेंगे।

Manmohan Singh Death School Close News: मनमोहन सिंह के निधन पर राष्ट्रीय शोक

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का निधन हो गया है। साल 2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रह चुके डॉ मनमोहन सिंह के निधन से केंद्र सरकार ने 7 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। इसके बाद कर्नाटक और तेलंगाना में स्कूलों में छुट्टियों की घोषणा कर दी गई। हालांकि, यूपी में स्कूलों की छुट्टी को लेकर कोई अपडेट नहीं आया है।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article