एजुकेशन

Manmohan Singh Death School Holiday: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन, 7 दिन का राष्ट्रीय शोक, क्या बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज?

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 27, 2024, 10:18 AM IST

Manmohan Singh Death News School College Holiday Updates: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का निधन हो गया है। साल 2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रह चुके डॉ मनमोहन सिंह के निधन से केंद्र सरकार ने 7 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। साथ ही शुक्रवार को होने वाले सभी कार्यक्रम कैंसिल कर दिए गए हैं। ऐसे में सवाल ये सामने आने लगे हैं कि क्या स्कूलों और कॉलेजों में भी छुट्टियां रहेंगी?

Image

मनमोहन सिंह के निधन पर राष्ट्रीय शोक

Photo : Times Now Digital

Manmohan Singh Death News School College Holiday Updates: देशभर में मनमोहन सिंह के निधन पर उनके सम्मान में पूरे देश में 7 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। ऐसे में सवाल ये सामने आने लगे हैं कि क्या स्कूलों और कॉलेजों में भी छुट्टियां रहेंगी? बता दें कि कई राज्यों में स्कूल-कॉलेज बंद करने का आदेश दिया गया है। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर केंद्र सरकार यह तय करती है कि सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाए या नहीं।

School College Closed Updates: इन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल

एक महान अर्थशास्त्री और साल 2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रह चुके डॉ मनमोहन सिंह के निधन से 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। डॉ मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। खबर लिखे जाने तक कर्नाटक और तेलंगाना में 27 दिसंबर 2024 को सभी स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। उत्तर प्रदेश में राजकीय शोक की घोषणा की गई है।

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर कर्नाटक और तेलंगाना सरकार ने यह फैसला लिया है कि राज्य के सभी स्कूल-कॉलेज शुक्रवार को बंद रहेंगे। बता दें कि सोशल मीडिया पर भी “Is tomorrow school holiday” ट्रेंड कर रहा है।

Dr Manmohan Singh Life: मनमोहन सिंह का जीवन

मनमोहन सिंह का जन्म अविभाजित भारत के पंजाब प्रांत में 26 सितंबर 1932 को हुआ था। वह एक महान अर्थशास्त्री थे। एक महान अर्थशास्त्री और साल 2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रह चुके डॉ मनमोहन सिंह अब हमारे बीच नहीं रहे।वह असम से 1991 में राज्यसभा गए।

मनमोहन सिंह लगातार पांच बार राज्यसभा सदस्य रह चुके हैं। वह वित्त मंत्री से लेकर योजना आयोग का उपाध्यक्ष और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के गवर्नर भी रह चुके हैं। डॉ मनमोहन सिंह के परिवार में पत्नी गुरशरण कौर और तीन बेटियां हैं।

End of Article