एजुकेशन

27 November School Holiday: क्या गुरु नानक जयंती पर बंद रहेंगे दिल्ली, यूपी, नोएडा, गाजियाबाद के स्कूल, यहां देखें

27 November School Holiday, Guru Nanak Jayanti School Holiday: इस बार गुरु नानक जयंती 27 नवंबर 2023, सोमवार को है। यहां आप देख सकते हैं कि, क्या 27 नवंबर को दिल्ली, यूपी, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम के स्कूल बंद रहेंगे।

Image

27 November School Holiday: गुरु नानक जयंती पर बंद रहेंगे दिल्ली, यूपी के स्कूल

27 November School Holiday, Guru Nanak Jayanti School Holiday: प्रत्यक वर्ष कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि को प्रकाश पर्व के रूप में गुरु नानक जयंती मनाई (27 November School Holiday) जाती है। इस बार गुरु नानक जयंती 27 नवंबर 2023, सोमवार को है। सिख धर्म में इस दिन को पर्व की तरह मनाया (Guru Nanak Jayanti School Holiday Or Not) जाता है। गुरुद्वारे में नगर कीर्तन व लंगर का आयोजन किया जाता है।

गुरु नानक देव जी सिख धर्म के पहले गुरु थे, उन्होंने सिख धर्म की नींव (School Closed Tomorrow News) रखी थी। इतना ही नहीं उन्होंने पूरी दुनिया में सिख धर्म का प्रचार प्रसार किया। गुरु नानक साहब के अनुयायी उन्हें नानक, नानक देव जी, नानकशाह और बाबा नानक के नाम से संबोधित (School Closed News) करते हैं। गुरु नानक देव जी जन्म रायभोई की तलवंडी नामक स्थान पर हुआ था, जो कि अब पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के ननकाना साहिब में स्थित है।

भारत समेत पूरी दुनिया में गुरु नानक साहिब की जयंती को बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। इस मौके पर स्कूल, कॉलेज बंद में अवकाश रहता है। यहां आप जान सकते हैं कि, क्या गुरु नानक जयंती पर दिल्ली, यूपी, गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम के स्कूल बंद रहेंगे?

Guru Nanak Jayanti 2023 Date: कब है गुरु नानक जयंती

गुरु नानक जयंती कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। इस बार गुरु नानक जयंती 27 नवंबर 2023, सोमवार को है। इसे प्रकाश पर्व के नाम से भी जाना जाता है। गुरु नानक देव की जयंती के अवसर पर संध्या से पहले नगर कीर्तन व लंगर का आयोजन किया जाता है। सिख धर्म के अनुयाइयों के लिए यह बेहद खास दिन होता है।

27 November School Holiday: क्या 27 नवंबर को दिल्ली के स्कूल में छुट्टी

दिल्ली के स्कूल कैलेंडर पर नजर डालें तो गुरु नानक जयंती के मौके पर 27 नवंबर 2023, सोमवार को राज्य के सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूल बंद रहेंगे। राजकीय सर्वोदय बाल विद्यालय स्कूल, सूरजमल विहार के छात्रों की मानें तो गुरु नानक जयंती के अवसर पर स्कूल बंद हैं। अब पुन: 28 नवंबर 2023 को कक्षाएं संचालित की जाएंगी। हालांकि प्रदेश सरकार के शिक्षा विभाग ने किसी प्रकार की कोई आधिकारिक नोटिस जारी नहीं किया है।

Guru Nanak Jayanti School: क्या गुरु नानक जयंती पर यूपी के स्कूल बंद

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो गुरु नानक जयंती के अवसर पर यानी 27 नवंबर 2023 उत्तर प्रदेश के सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूल बंद हैं। यहां भी अब कक्षाएं 28 नवंबर से संचालित की जाएंगी। हालांकि इस पर शिक्षा विभाग ने कोई अधिसूचना जारी नहीं किया है।

Guru Nanak Jayanti School Closed: क्या 27 नवंबर को नोएडा के स्कूल बंद

नोएडा के स्कूल के छात्र लगातार गूगल पर सर्च कर रहे हैं कि, क्या प्रकाश पर्व यानी 27 नवंबर को स्कूल बंद रहेंगे। बता दें बीते वर्ष गुरु नानक जयंती पर जिले के सभी स्कूल बंद थे। ऐसे में इस बार भी बंद होने की उम्मीद है। साथ ही प्रदेश सरकार के शिक्षा विभाग के कैलेंडर के अनुसार 27 नवंबर को अवकाश है। हालांकि शिक्षा विभाग ने कोई पुष्टि नहीं की है।
TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article